Hybrid Computer Kya Hai:- क्या आप भी जानना चाहते है Hybrid Computer Kya Hai तो आज इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी आपके लिए बहुत ही ज्यादा मददगार हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हमने Hybrid Computer के बारे में विस्तार से बताया है।
इस लेख में आप जानेंगे कि Hybrid Computer Kya Hai , हाइब्रिड कंप्यूटर का इतिहास, हाइब्रिड कंप्यूटर के प्रकार, हाइब्रिड कंप्यूटर के उपयोग और हाइब्रिड कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।
Hybrid Computer Kya Hai ?
हाइब्रिड कंप्यूटर एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जो एक डिजिटल कंप्यूटर को एक एनालॉग कंप्यूटर के साथ जोड़ता है। इस कंप्यूटर का मुख्य उद्देश्य है जटिल से जटिल गणनाओं को हल करना।
हाइब्रिड कंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिनमें एनालॉग कंप्यूटर वाले डिजिटल कंप्यूटर की विशेषताएं होती हैं। यह एनालॉग सिग्नल स्वीकार करता है और प्रोसेसिंग करता है। हाइब्रिड कंप्यूटर अधिक सटीकता और तेजी से परिणाम देने में सक्षम हैं।
हाइब्रिड कंप्यूटर इनपुट के रूप में एनालॉग और डिजिटल सिग्नल ले सकते हैं और आउटपुट के रूप में दोनों सिग्नल प्रदान करते हैं।
Hybrid कंप्यूटर को व्यक्तिगत उपयोग के लिए नहीं किया जाता है। ये कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों की तुलना में बहुत महंगे होते हैं। हाईब्रिड कंप्यूटर का उपयोग एक विशिष्ट प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटरों द्वारा जटिल गणनाएं की जाती हैं। बड़े संगठनों द्वारा लॉजिकल और इंजीनियरिंग गणनाओं और अंतर समीकरणों के लिए हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर का इतिहास (History of Hybrid Computer in Hindi)
1961 में पैकर्ड बेल द्वारा निर्मित दुनिया का पहला हाइब्रिड कंप्यूटर हाइकॉम 250 था। फिर 1963 में HYDAC 2400 नाम का दूसरा हाईब्रिड कंप्यूटर बनाया गया। आज इस टेक्नोलॉजी भरे जुग में कई प्रकार के हाइब्रिड कंप्यूटर हैं, जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के जटिल कार्य पूरे किए जाते हैं।
हाइब्रिड कंप्यूटर का विकास किसी विशिष्ट समस्या का समाधान निकलने के लिए किया गया है। हाइब्रिड कंप्यूटर व्यापक रूप से उन अनुप्रयोगों में उपयोग किए जाते हैं जहां एनालॉग और डिजिटल डेटा दोनों को संसाधित किया जाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर के प्रकार
हाईब्रिड कंप्यूटर मुख्यतः तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है –
- Large Electronic Hybrid Computer
- General-Purpose Hybrid Computer
- Special-Purpose Hybrid Computer
Large Electronic Hybrid Computer
इस प्रकार के हाइब्रिड कंप्यूटर बड़े और जटिल समीकरण को कुछ ही क्षण में हल करने में सक्षम होते है। 1960 और 70 के दशक में, सैकड़ों विभिन्न ऑप एम्प्स के साथ बड़े हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर बनाए गए थे। इसके कुछ उदाहरण अंतरिक्ष यात्रा, मानव प्रतिरक्षा प्रणाली, रासायनिक प्रतिक्रियाओं के कैनेटीक्स आदि हैं।
General-Purpose Hybrid Computer
इस प्रकार के हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग सामान्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। ये कंप्यूटर बहुत तेज होते हैं और एक ही समय में कई काम कर सकते हैं। इस तरह के हाईब्रिड कंप्यूटर की काम करने की क्षमता Large Electronic Hybrid Computer की तुलना में कई गुना अधिक होता है।
Special-Purpose Hybrid Computer
इस प्रकार के हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग विशिष्ट प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है। जैसे अस्पताल, फायर स्टेशन आदि। इस प्रकार के कंप्यूटर में विशिष्ट समस्याओं को हल करने के लिए फर्मवेयर होते हैं और ये अक्सर भौतिक प्रणालियों (जैसे सबसिस्टम एमुलेटर, काम करने वाले कंप्यूटर, आदि) पर आधारित होते हैं।
हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण
हमारे दैनिक जीवन में हमारे आस पास कई प्रकार के हाइब्रिड कंप्यूटर देखने को मिलते है। इसके कुछ प्रमुख उदाहरण इस प्रकार हैं –
- वैज्ञानिक प्रयोगशाला | Scientific Laboratory
- रक्षा क्षेत्र | Defense Sector
- एयरलाइंस क्षेत्र | Airlines Sector
- रडार प्रणाली | Radar system
- अल्ट्रासाउंड मशीन | Ultrasound machine
- सीटी स्कैन मशीन | CT Scan Machine
- एमटीएम मशीन | MTM Machine |
- पेट्रोल पंप आदि | Petrol pump etc.
हाइब्रिड कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Hybrid Computer in Hindi)
हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल अनेक प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है। आज वर्तमान समय में कई सारे क्षेत्रों में हाईब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कुछ उपयोग के बारे में हमने नीचे बताया है –
- हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग पेट्रोल पंप में Fuel Flow को कैलकुलेट करने में किया जाता है।
- रक्षा क्षेत्रों, एयरलाइंस और जहाज़ों में हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
- रडार सिस्टम में हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
- अस्पतालों में ICU, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि में हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
- मौसम प्रणाली की गणना में हाइब्रिड कंप्यूटर इस्तेमाल किये जाते हैं।
- गैस और बिजली से चलने वाले वाहनों में हाइब्रिड कंप्यूटरों का उपयोग किया जाता है।
- सेल फोन में एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदलने के लिए हाइब्रिड कंप्यूटर सिस्टम का उपयोग किया जाता है।
- ATM मशीन हाइब्रिड कंप्यूटर की कार्य प्रणाली पर काम करता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर के फायदे (Advantage of Hybrid Computer in Hindi)
हाइब्रिड कंप्यूटर के कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं –
- हाइब्रिड कंप्यूटर पूरी सटीकता के साथ आउटपुट डाटा प्रदान करता है।
- हाइब्रिड कंप्यूटर की स्पीड एक नॉर्मल कंप्यूटर की तुलना में बहुत अधिक होता है, यह तुरंत परिणाम देते हैं।
- हाइब्रिड कंप्यूटर कुछ ही क्षण में बड़े से बड़े समीकरणों को हल करने में सक्षम होते है।
- हाइब्रिड कंप्यूटर ऑनलाइन डाटा प्रोसेसिंग करने में सक्षम है।
- एक हाइब्रिड कंप्यूटर में एनालॉग और डिजिटल दोनों कंप्यूटरों के गुण होते हैं।
हाइब्रिड कंप्यूटर के नुकसान (Disadvantage of Hybrid Computer in Hindi)
एक तरफ हाइब्रिड कंप्यूटर जितने फायदे है ठीक इसके विपरित इसके कुछ नुकसान भी है जिसके बारे में नीचे मैंने आपको बताया है –
- हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग केवल विशेष कार्यों को करने के लिए किया जाता है।
- हाइब्रिड कंप्यूटर अन्य कंप्यूटर की तुलना में महंगे होते हैं।
- हाइब्रिड कंप्यूटर एक जटिल मशीन है इसे इस्तेमाल करना मुश्किल होता है।
- हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के लिए इसके सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।
- हाइब्रिड कंप्यूटर को सभी लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते है। इसका हार्डवेयर थोड़ा जटिल होता है क्योंकि इसमें एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदलना पड़ता है।
FAQ: Hybrid Computer Kya Hai
हाइब्रिड कंप्यूटर किसे कहते हैं?
हाइब्रिड कंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिनमें एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदलकर डाटा को प्रोसेस किया जाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर का संयोजन क्या है?
हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग कंप्यूटर और डिजिटल कंप्यूटर का संयोजन है।
हाइब्रिड कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?
हाइब्रिड कंप्यूटर का आविष्कार Packard Bell ने 1961 में Hycom 250 नामक हाइब्रिड कंप्यूटर को बनाया था।
आखिरी शब्द:
आज इस आर्टिकल में आपने जाना Hybrid Computer Kya Hai. इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको हाइब्रिड कंप्यूटर के बारे में अच्छे से जानकारी हो चुकी होगी। अगर हाइब्रिड कंप्यूटर को लेकर आपने मन में अभी भी कोई सवाल है तो आप नीचे कॉमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। अगर हाइब्रिड कंप्यूटर के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को शेयर जरूर करे।
Also Read:
Leave a Reply