नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे Input Device Kya Hai. कई प्रकार की अलग-अलग इनपुट डिवाइस उपलब्ध हैं जिसमे से कुछ लिखने के लिए हैं, नेविगेट करने के लिए होती है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको Input Device की पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है। इस लेख में आप पढेंगे Input Device क्या है, Input Device की परिभाषा Input Device के प्रकार, Input Device के कार्य, Input Device का उदाहरण और Input Device के नाम क्या है।
कम्प्यूटर में काम करने के लिए हमें, दो तरह के डिवाइसेज की जरूरत होती है, पहली इनपुट डिवाइस व दूसरी आउटपुट डिवाइस। इनपुट डिवाइस computers के महत्वपूर्ण हिस्से है, जिनके मदद कंप्यूटर data को प्राप्त [receive] करता है। जब Input Device के द्वारा डेटा व निर्देश कम्प्यूटर में डाले जाते हैं तो कंप्यूटर उसे प्रोसेस करके आउटपुट डाटा में बदलता है।
चलिए सबसे पहले हम आपको बताते है Input Device क्या है…
Input Device क्या है?
जब हम कंप्यूटर में कुछ भी Input करते हैं तो उसे Input device कहा जाता है।एक कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के इनपुट डिवाइस होते हैं जो विभिन्न प्रकार के इनपुट की अनुमति देते हैं। Input Device कंप्यूटर का महत्वपूर्ण Device होता है। इससे आप बड़ी आसानी से Computer को Operate और Control किया जा सकता है। यह Computer का एक Part है जिसके द्वारा हम डिवाइस में डेटा enter कर सकते हैं। Keyboard, Mouse, Scanner, microphone ये सभी इनपुट डिवाइस के उदहारण है।
Input Device की परिभाषा
इनपुट डिवाइसेस एक तरह का हार्डवेयर इनपुट डिवाइसेस होतीं हैं, जो यूजर द्वारा दिए गए निर्देश को ग्रहण करके CPU [Central Processing Unit] तक पहुचता है। फिर CPU इनपुट डाटा को प्रोसेस करके उसे आउटपुट डाटा में कन्वर्ट करता है। आसान शब्दों में कहा जाये तो कंप्यूटर में इनपुट डाटा का इस्तेमाल निर्देशों (instruction) को प्रदान करने के लिए किया जाता है।
Input Device के प्रकार
इनपुट डिवाइस कई प्रकार के होते हैं, और प्रत्येक के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। मुख्य रूप से इनपुट डिवाइस को दो भागो में विभाजित किया गया है –
1. Manual Input Device
Manual Input Device के द्वारा हम कुछ लिखकर कंप्यूटर को निर्देश देते है। कीबोर्ड और माउस manual इनपुट डिवाइस के उदाहरण है।
2. Direct Input Device
Direct Input Device के जरिए डेटा सीधे Computer में Input होता है। BarCode Scanner, Optical Mark Reader, Biometric Scanner Direct Input Device के उदाहरण है।
Input Device के नाम (Input Device name in Hindi)
कंप्यूटर में कई प्रकार के इनपुट डिवाइस होते है जिससे कंप्यूटर के पास निर्देश भेजा जाता है। निचे लेख में मैंने कंप्यूटर के उन सभी इनपुट डिवाइस के बारे में बताया है जिससे कंप्यूटर को कण्ट्रोल तथा निर्देश भेजा जाता है –
Keyboard
कंप्यूटर का यह सबसे प्रमुख Input device है। इसी के मदद से हम Computer के सारे लिखने वाले काम कर सकते हैं। इसके द्वारा कंप्यूटर को Text या Characters के रूप में Instructions दिया जाता है। एक नार्मल कंप्यूटर कीबोर्ड में 108 कुंजी होती है। Keyboard आकार में आयताकार होता है। कंप्यूटर को लिखकर निर्देश देने के लिए Keyboard की जरुरत पड़ती है। कीबोर्ड में कई प्रकार की Key होती है जैसे Alphabetic Key ( A To Z ), Numeric Key ( 0 – 9 ), Symbolic Key ( @,#,&,% ), 4 Arrow Key, Function Key आदि।
Mouse
माउस को Pointing Device या Cursor Moving Device के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रयोग कंप्यूटर में चित्र, ग्राफिक्स बनाने तथा तथा किसी बटन या मेनू पर क्लिक करने के लिए किया जाता है। एक Mouse में 2 बटन और एक स्क्रॉल व्हील होता है। Mouse की सहायता से बिना किसी की-बोर्ड के भी कंप्यूटर को निर्देश दे सकते हैं।
माउस के लेफ्ट बटन के द्वारा कंप्यूटर में किसी Icon, File, Folder को Select और Open करते हैं। Right Key क्लिक करने से कंप्यूटर स्क्रीन पर Sub Menu Open होता है। कंप्यूटर स्क्रीन पर Pointer को Move करने के लिए Mouse को हिलाना होता है।
Scanner
Scanner भी एक Input Device है। यह किसी भी डॉक्युमेंट, चित्र, लेख को स्कैन करके उसे डिजिटल फॉर्म में बदल देता है। वर्तमान समय में स्कैनर का उपयोग किसी भी बुक को E-BOOK में बदलने के लिया किया जाता है। Scanner के जरिये documents को भी scan कर कंप्यूटर में स्टोर किया जा सकता है।
Microphone
माइक्रोफोन भी कंप्यूटर के लिए इनपुट डिवाइस का काम करता है। कंप्यूटर में Voice को रिकॉर्ड करने के लिए Microphone का इस्तेमाल किया जाता है। माइक्रोफोन को माइक के नाम से भी जाना जाता है। यह ध्वनि तरंगों को इलेक्ट्रिकल संकेत में बदलता है। माइक्रोफोन का मुख्यतः इस्तेमाल भाषण देने के लिए, आवाज रिकॉर्ड करने के लिए, रेडियो प्रसारण में, टेप रिकार्डर आदि के रुप में किया जाता है।
Joystick
Joystick एक input device है। इसका इस्तेमाल अक्सर बच्चो के द्वारा गेम खलने के लिए किया जाता है। Joystick के द्वारा भी कंप्यूटर को maually निर्देश दिया जाता है। इसमें एक या एक से अधिक नियंत्रण करने के लिए बटन होते हैं। ज्यादातर इसका उपयोग video games खेलने, CAD Design तथा simulator प्रशिक्षण आदि में किया जाता है।
WebCam
WebCam कभी एक तरह का इनपुट डिवाइस होता है। कंप्यूटर में फोटो कैप्चर करने के लिए WebCam का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार का कैमरा होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से विडियो रिकॉर्ड करने या लाइव विडियो स्ट्रीमिंग के लिए किया जाता है।
Touchscreen
Touchscreen एक Pointing इनपुट डिवाइस है। इससे आप कंप्यूटर को manual तरीके से कण्ट्रोल कर सकते है। कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी बटन पर क्लिक करने के लिए या फिर कंप्यूटर पर किसी तरह का एक्शन करने के लिए Touchscreen का आप इस्तेमाल कर सकते है। अभी smartphone में टच स्क्रीन देखने को मिलता है। अभी लैपटॉप में भी टचस्क्रीन आने लगे है।
BarCode Reader
BarCode Reader एक इनपुट डिवाइस है। जिसका इस्तेमाल बार कोड को स्काने करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग किसी वस्तु के BarCode को रीड करने के लिए है। बार कोड रीडर में लेजर बीम का होता है।
OCR
ओ.सी.आर (O.C.R) का पूरा नाम Optical Character Recognition होता है। इसका उपयोग विशेष प्रकार के चिन्ह, अक्षर, नंबर या चित्र को पढ़ने व समझने में किया जाता है।
आखिरी शब्द:
दोस्तों आज इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया Input Device Kya Hai. हम उम्मीद करते इस लेख को पढने के बाद आपको इनपुट डिवाइस के बारे में अछे से जानकरी मिली होगी। उमीद है ये लेख आपको पसंद आया होगा, आप निचे comment करके हमें जरुर बताये यह जानकरी आपको कैसी लगी। अगर इस लेख से आपकी मदद हुई है तो आप इस पोस्ट को शेयर जरुर करे।
Also Read:
Leave a Reply