Mobile Screen को Computer पर कैसे देखे:- क्या आप अपना चाहते है Mobile Screen को Computer पर कैसे देखे तो आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इसी के बारे में बताने वाला हु।
अगर आप अपने मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर या लैपटॉप पर देखना चाहते है तो आप ऐसा कर सकते है। मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर पर शेयर करने के लिए बहुत से ऐप और तरीके है जिसके इस्तेमाल से आप मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर पर शेयर कर सकते है।
अभी मार्केट में कई सारे मोबाइल आ गए है जिनमे screen cast का ऑप्शन दिया हुआ रहता है। आप इस ऑप्शन को ऑन करके अपने मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर स्क्रीन पर शेयर कर सकते है।
लेकिन यदि आपके मोबाइल में screen cast वाला ऑप्शन नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, स्क्रीन कास्ट करने के लिए बहुत सारे ऐप मौजूद है जिनको डाउनलोड करने के बाद आप मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर स्क्रीन पर शेयर करके देख सकते है।
अगर आप अपने कंप्यूटर में windows 10 इंस्टॉल है तो आप बिना ऐप डाउनलोड किए ही मोबाइल स्क्रीन पर कंप्यूटर पर देख सकते है। लेकिन यदि आपके कंप्यूटर में windows 7, windows 8 इंस्टॉल है तो आपको सबसे पहले आपको एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।
इसलिए आज इस आर्टिकल में मैं आपको दोनो तरीकों के बारे बताऊंगा। तो चलिए सबसे पहले जान लेते है बिना ऐप इस्तेमाल किए आप कैसे मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर या लैपटॉप पर देख सकते है।
Mobile Screen को Computer पर कैसे देखे
सबसे पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर विंडोज आइकॉन पर क्लिक करके setting ऑप्शन पर क्लिक करे।
इसके बाद अगले पेज में बहुत से ऑप्शन नजर आएंगे जिसमे से आपको Devices ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अब अगले पेज में Connected Device ऑप्शन को सिलेक्ट करे और फिर add A Device ऑप्शन पर क्लिक करे।
अब आप अपने मोबाइल में Hotspot ऑन करे और कंप्यूटर में wifi को एनेबल करना होगा।
अब कंप्यूटर मे राइट साइड में नीचे नोटिफिकेशन आइकॉन पर क्लिक करके Project ऑप्शन पर क्लिक करे।
इसके बाद आप Connect to A Wireless Display ऑप्शन पर क्लिक करे।
इसके बाद आपको डिवाइस का नाम दिखाई देगा जिससे आपका कंप्यूटर से कनेक्ट है।
अब आपको अपने मोबाइल नोटिफिकेशन बार में ScrenCast का ऑप्शन दिखाई देगा आप उसपर क्लिक करे, इसके बाद आपका मोबाइल स्क्रीन कंप्यूटर पर दिखाई देने लगेगा।
इस तरह आप बिना ऐप डाउनलोड किए ही मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते है। इसके लिए बस आपके कंप्यूटर में windows 10 रहना चाहिए और आपके मोबाइल में स्क्रीन कास्ट का ऑप्शन होना चाहिए।
चलिए अब आपको बताते है आप कैसे एप्लीकेशन के मदद से मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर स्क्रीन पर शेयर कर सकते है।
Mobile Screen को Computer पर कैसे देखे (ऐप के मदद से)
अगर आप एंड्रॉयड यूजर है तो गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई सारे एप्लीकेशन मौजूद है जिनको डाउनलोड करने के बाद आप मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते है। लेकिन इनमें से सबसे अच्छा ऐप Screen Stream Mirroring हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप बहुत ही आसानी से अपना मोबाइल स्क्रीन कंप्यूटर पर देख सकते है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इस ऐप को 1 करोड़ लोगो ने डाउनलोड किया है।
सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Screen Stream Mirroring ऐप को डाउनलोड करके ओपन करे।
इसके बाद आप अपने मोबाइल को USB के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट करे।
मोबाइल को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के बाद इस ऐप में आपको Screen Mirroring के लिए Url दिखाई देगा।
आप इस url को अपने कंप्यूटर ब्राउजर में ओपन करे इसके बाद आपका मोबाइल स्क्रीन कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
इस तरह आप इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके मोबाइल स्क्रीन को कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते है।
उम्मीद करता हु अब आप अच्छे से समझ गए होंगे Mobile Screen को Computer पर कैसे देखे, अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप पर शेयर जरूर करे।
इसे भी पढ़ें:
Leave a Reply