Browse History Aur Browser Cache Delete Kaise Kare 2023:- क्या आप भी जानना चाहते है ब्राउजर हिस्ट्री कैसे डिलीट करें? तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको मोबाइल और कंप्यूटर दोनो में ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका बताने जा रहा हु।
ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका बहुत ही आसान है। आप ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करके अपना Google History Delete कर सकते है। आप इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप को फॉलो करके बस 2 मिनट में ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट कर सकते है।
ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करने के कई सारे तरीके है इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको ब्राउजर हिस्ट्री और ब्राउजर कैच डिलीट करने का सबसे आसान तरीका बताने वाला हु।
तो चलिए अब जान लेते है Browse History और Browser Cache Delete कैसे करे।
Browse History और Browser Cache Delete कैसे करे?
Step -1: सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Chrome Browser को ओपन करे।
Step -2: ब्राउजर ओपन करने के बाद आपको राइट साइड में ऊपर 3 डॉट लाइन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करे।
Step -3: इसके बाद पॉप अप मेनू से Settings आप्शन को सेलेक्ट करना है।
Step -4: इसके बाद अगले पेज में Privacy and Security ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step -5: इसके बाद आपको अगले पेज में Clear Browsing Data का ऑप्शन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करे।
Step -6: इसके बाद ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट पेज पर पहुंच जायेंगे जहा आपको निम्न प्रकार से ब्राउज़िंग डेटा को क्लियर करने का ऑप्शन मिल जाता है।
- Time Range – इसमें आपको Last Hour,Last 24 Hour,Last 7 Days,Last 4 Week,All Time का ऑप्शन मिल जाता है आप जितने समय का ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं वह टाइम रेंज सेलेक्ट करे।
- Browsing History – इस ऑप्शन के के आगे बॉक्स पर क्लिक करके इसे सेलेक्ट करे।
- Cookies and site data – आप इस ऑप्शन को भी सेलेक्ट करे। यदि आप इसे सेलेक्ट करते है तो आपने जिस भी वेब साइट में लॉगिन या साइन इन किया था,वह सभी लॉग आउट हो जायेगा।
- Cached Images and Files – आप इस ऑप्शन को भी सेलेक्ट करे।
Step -7: सभी ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको CLEAR DATA का बटन दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक कर देना है।
इसके बाद सफलतापूर्वक ब्राउजर हिस्ट्री और कैच डाटा डिलीट हो जायेगा। इस तरह आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल में ब्राउज़िंग हिस्ट्री और ब्राउज़र कैशे को डिलीट कर सकते है।
कंप्यूटर में ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट कैसे करे?
यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप यूजर है और आप अपने कंप्यूटर में ब्राउजर हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके बड़ी आसानी से ब्राउजर हिस्ट्री को डिलीट कर सकते है।
#1: सबसे पहले आप कंप्यूटर या लैपटॉप में क्रोम ब्राउजर को ओपन करे।
#2: ब्राउजर ओपन करने के बाद आप अपने कीबोर्ड में Ctrl+H बटन को एक साथ दबाए।
#3: इसके बाद आप सीधे ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट पेज पर चले जाएंगे। जहा आपको ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करने के कई सारे ऑप्शन दिखाई देगा।
- Time Range – इसमें आपको Last Hour, Last 24 Hour, Last 7 Days, Last 4 Week, All Time का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने हिसाब से टाइम रेंज को सेलेक्ट करे जितने समय का आप ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करना चाहते है।
- Browsing History – इस ऑप्शन के आगे बॉक्स को टिक करे।
- Cookies and site data – ब्राउजर कैच डिलीट करने के लिए आप इस ऑप्शन को भी सेलेक्ट करे।
- Cached Images and Files – फिर आप इस ऑप्शन को भी सेलेक्ट करे।
सभी ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद CLEAR DATA पर क्लिक करे। इसके बाद सफलतापूर्वक कंप्यूटर में ब्राउजर हिस्ट्री डाटा डिलीट हो जायेगा।
Browser history delete क्यों करे?
1. यदि आप चाहते है आपकी ब्राउजर हिस्ट्री कोई ना देख सके तो आप ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करे।
2. अपनी पर्सनल Data को सुरक्षित रखने के लिए ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करना बहुत जरूरी है।
3. ब्राउजर ठीक से नही चल रहा तो ब्राउजर हिस्ट्री और कैच डाटा डिलीट करे।
4. हैकिंग से बचने के लिए समय समय पर ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करना जरूरी होता है।
आखिरी सोच – आज इस आर्टिकल में मैने आपको बताया Browse History और Browser Cache Delete कैसे करे। उम्मीद करता हूं इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करे।
Leave a Reply