• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / Internet / Computer के लिए Best Free Web Browser 2023

Computer के लिए Best Free Web Browser 2023

April 23, 2022 by Antesh Leave a Comment

आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको कंप्यूटर के लिए कुछ बेस्ट फ्री वेब ब्राउजर के बारे में बताने जा रहा हु। यदि आप कंप्यूटर यूजर है तो आप इन वेब ब्राउजर को फ्री में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है।

यदि आप अपने कंप्यूटर के लिए एक अच्छा वेब ब्राउजर खोज रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको कंप्यूटर के लिए सबसे अच्छा वेब ब्राउजर के बारे में बताने वाला हु जिससे की आप अपने Computer या Laptop मे बेहतर और फास्ट इंटरनेट का चला सके।

जैसा की आप जानते ही होंगे की कंप्यूटर या लैपटॉप में इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने के लिए वेब ब्राउजर की जरूरत पड़ती है। क्योंकि बिना ब्राउजर के इंटरनेट को एक्सेस नहीं किया जा सकता है।

इसलिए ऐसे में इंटरनेट चलाने के लिए आपको कंप्यूटर के लिए बेस्ट ब्राउजर के बारे में पता होना चाहिए। कंप्यूटर के लिए बहुत सारे फ्री में बेस्ट वेब ब्राउजर उपलब्ध है। जिन्हे आप बिल्कुल फ्री में अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है।

वैसे तो सभी कंप्यूटर में पहले से डिफॉल्ट वेब ब्राउजर इंस्टॉल रहते है लेकिन यह वेब ब्राउजर एडवांस नही होते है। डिफॉल्ट ब्राउजर में आप सभी तरीके के काम नही कर सकते है। इसलिए बहुत से लोग कंप्यूटर के लिए बेस्ट वेब ब्राउजर के बारे में जानना चाहते है।

Computer के लिए Best Free Web Browser 2023

Computer के लिए Best Free Web Browser

अभी कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए बहुत सारे Latest Web Browser उपलब्ध है जिनमे आपको तेज इंटरनेट Speed,Security और Extension डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है।

यदि आप अपने कंप्यूटर में आज के अत्याधुनिक वेबसाइट या वेब पेज को पुराने जमाने के किसी ब्राउजर में ओपन करते है तो वेबसाइट बेहतर तरीके से नहीं चलती है और ब्राउजर हैंग करने लगता है। 

लेटेस्ट और अत्याधुनिक वेबसाइट के लिए Latest Computer Web Browser की जरूरत पड़ती है। इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको कंप्यूटर के लिए कुछ अच्छा और बेस्ट वेब ब्राउजर के बारे में बताने वाला हु।

#1 – Google Chrome Web Browser

कंप्यूटर के लिए यह सबसे अच्छा वेब ब्राउजर है। अधिकतर लोग कंप्यूटर में इंटरनेट एक्सेस करने के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करतें है। यह Browser अपने यूजर को बेहतर Speed,Function और Security प्रदान करता है। गूगल क्रोम की सबसे अच्छी खासियत यह है की इसमें आपको Extension डाउनलोड करने को मिल जाता है।

इसमें ब्राउजर में Security के लिए Advance ऑप्शन मिलता है। यदि आप अपने कंप्यूटर में किसी ऐसी Website को Visit कर रहे है जो Secure नहीं है तो Google Chrome आपको Notification के जरिए बता देता है की यह वेबसाइट सिक्योर नही है। इसमें Private internet Surfing करने के लिए incognito Window Tab का भी Option दिया गया है।

गूगल क्रोम ब्राउजर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है क्योंकि इसका इंटरफेस बहुत ही सिंपल डिजाइन किया गया है। इस ब्राउजर में Voice Search जेसे Advance फीचर दिए गए हैं जिसके इस्तेमाल से आप ब्राउजर में बोलकर कुछ भी सर्च कर सकते है।

इसके अलावा इस ब्राउजर में आपको save password का ऑप्शन मिल जाता है। यदि आप किसी ऐसी वेबसाइट जिसमें बार बार Password डालकर Login करना होता है उसके लिए आप Save पासवर्ड,Autofill ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है।

क्रोम ब्राउजर गूगल का प्रोडक्ट है इसलिए Google का Product होने के कारण इसमे आपको Google की अन्य Services जैसे Gmail,Google Drive,Youtube आदि इनबिल्ट ही मिल जाता है।

Google Chrome browser सभी प्लेटफार्म के लिए फ्री में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल आप Windows, Mac, Linux OS वाले Computer में आसानी से कर सकते है।आप नीचे दिए गये Link पर क्लिक करके इस ब्राउजर को Free में Download कर सकते है।

#2: Mozilla Firefox Web Browser 

गूगल क्रोम ब्राउजर के बाद कंप्यूटर के लिए Mozilla Firefox एक बहुत ही Popular Web Browser है। जिसका इस्तेमाल बहुत से लोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में मिल जाता है। इस ब्राउजर के कुछ खास फीचर है जो आपको क्रोम ब्राउजर में भी नही मिलता है। इसलिए इस ब्राउजर को भी लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है की इसकी Security दूसरे Web Browser की तुलना में अधिक है। इस ब्राउजर में आपको इंटरनेट पर आर्टिकल पढ़ने के लिए रीडिंग मोड का ऑप्शन मिल जाता है जिसे ऑन करने के बाद वेब पेज पर शो हो रहे सभी ads block हो जाता है।

इस ब्राउज़र में भी आपको फास्ट इंटरनेट का एक्सपीरियंस मिल जाता है। इस ब्राउजर में भी आप Fast Speed,Security से साथ कंप्यूटर लैपटॉप पर सर्फिंग,डाउनलोडींग आदि कर सकते है।

मोजिला ब्राउजर में भी User को Advance Function मिल जाता है जैसे इसमें भी आप अपने जरूरत के हिसाब से Extension, Themes और Plugins डाउनलोड कर सकते है। इस ब्राउजर में भी आपको Private Browsing करने का ऑप्शन मिल जाता है।

Mozilla Firefox को आप Windows, Mac, Linux Operating System वाले Computer में आसानी से कर सकते है। आप नीचे दी गयी लिंक से इस वेब ब्राउज़र को Download कर सकते है।

#3: Microsoft Edge Web Browser

कंप्यूटर के लिए यह Web Browser बहुत ही पॉपुलर वेब ब्राउजर है। इस ब्राउजर को मुख्य रूप से Microsoft ने Windows 10 Operating System वाले Computers के लिए डेवलप किया है। इसे Download करने वाले Users की दिन प्रति दिन संख्या बढ़ती जा रही है। क्योंकि इस ब्राउजर में स्पेशल फीचर दिए गए है जिसे लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है।

इस ब्राउजर में भी आप Extension को एड कर सकते है। इसमें आपको Web Note लिखने,Reading करने आदि फीचर मिलते है.इसके अलावा इसमें आप Private Internet Browsing Surfing कर सकते है।

इस ब्राउजर का इंटरफेस बहुत ही सिंपल बनाया गया है जिससे इस ब्राउजर को इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की परेशानी नही आती है। इसमें Web पेज को पढने के लिए Reading mode का ऑप्शन मिला जाता है जो किसी भी वेब पेज की यूजर फ्रेंडली बनाता है।

#4: Opera Web Browser 

ओपेरा वेब ब्राउज़र बहुत ही पुराना और पॉपुलर वेब ब्राउजर है। जिसका इस्तेमाल बहुत से कंप्यूटर यूजर अपने लैपटॉप और PC में इंटरनेट चलाने के लिए करतें है। इस ब्राउजर में यूजर को बहुत से फीचर मिलता है। जिसके कारण लोग इसे यूज करना पसंद करतें है। इस ब्राउजर की सबसे अच्छी बात यह है की कम इन्टरनेट स्पीड होने के बाबजूद इसमें आपको फास्ट इन्टरनेट सर्फिंग मिलता है। इसमें आपको बहुत से इनबिल्ट Function मिलते है.जेसे On Sidebar Whatsapp, Facebook, Messenger, Snapshot, Speeddial, का आप्शन मिलता है।

इसमें भी आप Extension Add कर सकते है और Private इन्टरनेट Browsing कर सकते है। इसमें आपको Ads block करने का ऑप्शन मिल जाता है। इसी कारण यह भी एक Popular Modern Web Browser है। इस ब्राउजर को आप Low RAM Memory और High RAM Memory वाले Computer System में आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। क्योकि यह ब्राउजर ज्यादा लोड नहीं लेता है।

यह ब्राउजर Windows, Mac, Linux Operating System वाले Computer के लिए बिलकुल फ्री में उपलब्ध है। आप नीचे link पर क्लिक करके इस ब्राउजर को डाउनलोड कर सकते है।

#5: Microsoft internet Explorer Web Browser 

यह ब्राउजर कंप्यूटर सिस्टम के साथ इनबिल्ट आता है। यह बहुत ही सिंपल इंटरफेस वाला वेब ब्राउजर है। इस ब्राउजर से आप अपने कंप्यूटर में काफी फास्ट इंटरनेट सर्फिंग कर सकते है। इस ब्राउजर की तुलना यदि Google Chrome,Mozilla Firefox,Microsoft Edge से करे तो इसमें Advance फीचर नहीं मिलते है। लेकिन इंटरनेट चलाने के लिए यह बहुत अच्छा वेब ब्राउजर है। 

इसका लेटेस्ट Version Internet Explorer 11 एक Powerfull और Clean Design Web Browser है। इस ब्राउजर की Security बहुत अच्छी है क्योंकि इसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डेवलप किया गया है। इसमें Web Content को Filter करने के लिए Smart Screen Filter का इस्तेमाल किया गया है जो अपने यूजर को Spam Website और हानिकारक Web कंटेंट से प्रोटेक्ट रखता है।

निष्कर्ष – आज इस आर्टिकल में मैने Computer के लिए Best Free Web Browser के बारे में बताया है। उम्मीद करता हु इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपकों पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को सोशल साइट फेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करे।

इसे भी पढ़ें: Computer Me Android App Kaise Chalaye

Filed Under: Internet

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Jio Phone Se Online Paise Kaise Kamaye 2023
  • Instagram Par Kisne Unfollow Kiya Hai Kaise Pata Kare 2023
  • Facebook Account Verify कैसे करे
  • Instagram Password Reset Kaise Kare 2023
  • Instagram Reels पर Views कैसे बढ़ाये 2023
  • Instagram Reel Video Boost Kaise Kare 2023
  • WhatsApp में Language कैसे चेंज करें 2023
  • Google Earth Kya hai aur kaise Use Kare 2023
  • Jio Phone में नंबर ब्लॉक कैसे करें 2023
  • Webpage को PDF में कन्वर्ट कैसे करे 2023

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version