• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / Internet / English Sikhne Wala App Download Kare

English Sikhne Wala App Download Kare

August 10, 2020 by Antesh Leave a Comment

नमस्कार दोस्तो आज हम आप को बताने जा रहे है english sikhne wala app के बारे में। आज इंग्लिश सीखना और अंग्रेजी में बातचीत करना बहुत जरूरी हो गया है। इंग्लिश दुनिया में तीसरे नंबर पर आने वाली ऐसी भाषा बन चुकी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा अन्य देशों में भी बातचीत करने के लिए english भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में सभी लोग अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की English Bolna Kaise Sikhe तो आज आप बिलकुल सही जगह पर है।

अंग्रेजी न बोल पाना सिर्फ आपकी समस्या नहीं है बल्कि उन सभी छात्र की है जो हिन्दी स्कूल से पढ़े-लिखे हैं और कभी भी अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन अब आप ऐसा बिल्कुल न सोचें कि आप इंग्लिश नही सिख सकते। आज के समय मे इंटरनेट पर बहुत सारे english sikhne wala app उपलब्ध है जिनके इस्तेमाल से आप english असानी से सिख सकते है। अभी भी ऐसे बहुत सारे लोग है जिनकी english अच्छी नहीं हैं और यह बिल्कुल सच है। लेकिन इंग्लिश सिखने के लिए ऐप्स आप के लिए अच्छे साबित हो सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

english सीखने का आसान तरीका

अगर आपको भी इंग्लिश नही आती है और आप भी इंग्लिश सीखना चाहते है तो आज हम आपको इंग्लिश बोलना और english sikhne ka tarika बताने वाले है। अभी सभी जगह अंग्रेजी का काफी महत्व दिया जाता है चाहे नौकरी के लिए या फिर किसी भी बड़ी कंपनी में जॉब करना हो इन सभी जगहों पर आपको अच्छी अंग्रेजी (English) बोलना और पढना आना आवश्यक है। तो चलिए शुरू करते है और जान लेते है english सीखने का आसान तरीका क्या है।

इंग्लिश किताबें पढ़े –

इंग्लिश सीखने का सबसे अच्छा तरीका है Books पढना। आपको रोजाना एक घंटा इंग्लिश स्टोरी की किताब या इंग्लिश अखबार जरुर पढ़ना चाहिए आप बाज़ार से अपनी पसंद की किसी भी इंग्लिश Book को खरीद सकते है, किताब खरीदने के बाद आप उसके पहले पेज से पढना शुरू कीजिये। उसके बाद जिस शब्द का आपको अर्थ नहीं पता या उसका उच्चारण नही कर पा रहे है उसे अपनी नोट बुक में लिख लीजिये या मार्क करके आगे पढ़ते रहिये।

उसके बाद अपनी डिक्शनरी उठाइए और उन सब सभी शब्दों को ढूंढिए जो आपने नोट बुक में मार्क किया था। अब उन शब्दों को उनके अर्थ के साथ लिख लीजिये और उन शब्दों के अर्थ को स्पेलिंग के साथ याद कर लीजिये। इसके बाद आप फिर से वही बुक और वही पेज पढ़िए और फिर देखिये इस बार आप को वह किताब में लिखी सभी बातें अच्छे से समझ मे आएगी।

इंग्लिश में सोचना शुरू करे –

अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने मन मे किसी भी बात को इंग्लिश में ट्रांसलेट करे। मतलब उदाहरण के लिए आप अपने मन मे कोई भी बात सोचे और फिर उसे इंग्लिश में ट्रांसलेट करने का प्रयास करे। हम यहां पर आप को एक जरुरी बात बता देना चाहते है इंग्लिश ट्रांसलेट करने के लिए आप को पहले से बहुत सारे इंग्लिश word meaning याद रहने चाहिए। तो यदि आप को ज्यादा वर्ड याद नही है तो आप सबसे पहले dictionary से बहुत सारे वर्ड्स को याद करे।

Vocabulary –

इंग्लिश में सामान्य तरीके से बातचीत करने के लिए लगभग आप को 1000–1200 शब्दों की जरुरत होती है। और बाद बाकि शब्द हम इंग्लिश प्रैक्टिस के दौरान सिख जाते है इसलिए यदि आप भी इंग्लिश में बोलना सीखना चाहते है तो सबसे पहले dictionary से बहुत सारे Vocabulary को याद करना शुरू करे।

शब्दों को सिखने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप रोजाना 10 शब्द डिक्शनरी में से याद करे। और ये काम आप अपने खाली वक़्त में कर सकते है या रात को सोने से पहले भी कर सकते है।

English Movies, Cartoon देखे –

अगर आप टीवी देखते है तो उस पर भी आप इंग्लिश सीखने के लिए Hollywood की Movies या इंग्लिश Cartoons shows देख सकते है। इंग्लिश में कई न्यूज़ चैनल भी प्रसारित होते है आप उन्हें भी देख सकते है। ऐसा करने से आप की इंग्लिश सुनने की क्षमता बढ़ती है। इंग्लिश मूवी देखते समय आप उसके Subtitle के सहारे समझ सकते है। इस तरह से आप इंग्लिश में बात करना सीख जाएंगे

English Sikhne Wala App Download Kare

यदि आप अपने मोबाइल के जरिये इंग्लिश सीखना चाहते है तो यहाँ हमने इंग्लिश सीखने के लिए बेस्ट Mobile apps की लिस्ट बनाई है। इन एप्प के मदद से आप आसानी से इंग्लिश सिख सकते है। क्योंकि इन सभी एप्प में अंग्रेजी सीखने के fun मेथड का उपयोग किया गया हैं।

Grammarly Keyboard –

यदि आप इंग्लिश ग्रामर सिखने के लिए एप्प की तलाश कर रहे है तो आप के लिए Grammarly Keyboard सबसे बेहतर साबित हो सकता है। क्योंकि इस एप्प में कई सारे ऐसे फीचर मौजूद है जैसे Grammar checker, Spelling checker और Advanced punctuation correction इन सभी फीचर के मदद से आप आसानी से एक सही सही इंग्लिश लिख सकते है। यदि आप अपने किसी दोस्त को इंग्लिश में मैसेज करना चाहते है तो आप पूरा विश्वास के साथ इंग्लिश में लिख कर उसे सेंड कर सकते है।

गूगल प्ले स्टोर से अभी तक 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने इस एप्प को डाउनलोड किया है और इस एप्प को play store पर 4.2 की रेटिंग भी मिल चुकी है। और सबसे अच्छी बात यह है कि play स्टोर पर यह app बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।

English Grammar Test –

English Grammar Test सबसे पोपुलर और सबसे अच्छा English grammar apps में से एक है। इंग्लिश सीखने के लिए इस एप्प में level बनाया गया है। जैसे जैसे आप इस एप्प ले मदद से इंग्लिश सीखते जाते है आप की level बढ़ती जाती है। इसके आलवा इस एप्प में एक इंग्लिश Test ऑप्शन भी मौजूद है। 20 exercises के साथ 30 tests होते हैं। 

जब आप इन एक्सरसाइज में गलती करते हैं तो यह एप्प आपको टीचर की तरह गाइड करके आपको समझाता है कि आपका उत्तर सही क्यों नहीं है और आप ने क्या गलती किया है। इस एप्प में simple explanations फीचर मौजूद है जो आपको इंग्लिश सीखने में मदद करता है। इसमें एक progress page है जहाँ पर आप अपना कुल अंक और प्रत्येक English test का रिजल्ट देख सकते हैं। और पता कर सकते है आप ने अभी तक कितना इंग्लिश सीखा है।

गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन लोगो ने इस एप्प को डाउनलोड किया है और इस एप्प को 4.7 की रेटिंग भी मिल चुकी है। इस एप्प की सबसे अच्छी बात यह है कि play स्टोर पर यह app बिल्कुल फ्री है और इस एप्प की दौनलोडिंग साइज 4.9 mb की है।

Learn English Grammar –

Grammar सिखने के लिए के लिए Learn English Grammar एक अच्छा एप्प है। यह English grammar app सिंपल explanations और colourful pictures के साथ 100+ popular grammar topics को कवर करता है। इसके अलावा इसमें 2000 से अधिक Grammar questions हैं जिसके मदद से आप आसानी से इंग्लिश सिख सकते है।

Basic English grammar –

]इंग्लिश ग्रामर सीखने के लिए Basic English grammar एक और अच्छा ऐप है। English grammar practice के लिए इसमें कई तरह के lessons और tests दिए गये हैं। एप्लिकेशन में 237 से अधिक grammar lessons और 481 short tests शामिल हैं। जिनके इस्तेमाल से आप तुरंत इंग्लिश सिख सकते है। गूगल प्ले स्टोर से 1 मिलियन लोगो ने इस एप्प को डाउनलोड किया है।

English Grammar in Use –

अगर आप इंग्लिश grammar मोबाइल से सीखना चाहते है तो English Grammar in Use को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए है। यह offline किताब के माध्यम से भी दुकानों पर बिकती है और ऑनलाइन एप्प के जरिये आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। यह किताब Intermediate learners के लिए दुनिया का सबसे अधिक बिकने वाला Grammar book है। लेकिन आप चाहे तो इस किताब का एप्प भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस ऐप में इंग्लिश ग्रामर सिखने के लिए बहुत सारे exercise और lessons मौजूद हैं। जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से इंग्लिश सिख सकते है।

निष्कर्ष – तो दोस्तो आज इस पोस्ट में हमने English Sikhne Wala App Download Kare को विस्तार से बताया है। अगर आप भी इंग्लिश सीखना चाहते है या फिर अपने इंग्लिश में सुधार लाना चाहते है तो आप हमारे बताये गए स्टेप को फॉलो कर सकते है। हम आशा करते है हमारी यह जानकारी आप को पसंद आयी होगी। धनयवाद

Filed Under: Internet

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Par Profile Photo Kaise Dekhe 2023
  • Facebook ID Ka Password Kaise Change Kare 2023
  • Bank Ka IFSC Code Kaise Pata Kare 2023
  • Paytm Visa Debit Card Apply Kaise Kare 2023
  • Facebook Se Number Kaise Nikale 2023
  • Amazon Me Mobile Number Kaise Change Kare 2023
  • Picsart Photo Editing Kaise Kare 2023
  • Airtel Thanks App Kya Hai Download Kaise Kare
  • Airtel Xstream App Kya Hai Download KAise Kare
  • GTA Vice City Kaise Download Karen

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version