• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / JioFi का Password Change कैसे करें 2023

JioFi का Password Change कैसे करें 2023

April 17, 2023 by Antesh Leave a Comment

JioFi का Password Change कैसे करें 2023:- आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको बताऊंगा JioFi का Password Change कैसे करें? यदि आप JioFi इस्तेमाल करते हैं और आप इसका पासवर्ड बदलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग आर्टिकल पढ़ रहे है आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको स्टेप बाय स्टेप JioFi का पासवर्ड चेंज करना सिखाऊंगा।

JioFi का Password Change कैसे करें (कोई भी Model)

JioFi डिवाइस का पासवर्ड बदलने का तरीका बहुत ही आसान है। यदि आप JioFi का कोई भी मॉडल इस्तेमाल करते है तो आप आसानी से JioFi का पासवर्ड बदल सकते है।

लेकिन यदि आपको अपने JioFi का यूजरनेम और पासवर्ड याद नही है तो सबसे पहले आपको अपने JioFi डिवाइस को Reset करना होगा। लेकिन अगर आपको Password याद है तो आपको अपने JioFi को रीसेट करने की जरूरत नही है। आप सीधे अपने JioFi का पासवर्ड बदल सकते है। JioFi का पासवर्ड बदलने का तरीका नीचे मैने स्टेप बाय स्टेप बताया है। लेकिन चलिए सबसे पहले आपको बताते है JioFi को Reset कैसे किया जाता है।

JioFi Device को Reset कैसे करे

JioFi डिवाइस को रीसेट करने के लिए सबसे पहले आपको एक Sim Ejecter Pin की जरुरत पड़ेगी. आप चाहें तो नार्मल पिन का भी इस्तेमाल कर सकते है।

सबसे पहले आप अपने JioFi डिवाइस को ऑन करे और डिवाइस के पीछे का कवर निकाले।

कवर निकालने के बाद डिवाइस में आपको Reset के जगह एक छोटा छेद दिखाई देगा।

आप इस छेद में पिन को अंदर डाले और स्विच को पिन के मदद से 10 से 15 सेकंड तक दबाए (press) रखे।

इसके बाद JioFi डिवाइस ऑटोमैटिक रिस्टार्ट होगा और रीसेट हो जायेगा।

आप इस प्रोसेस को फॉलो करके JioFi1, JioFi 2, JioFi 3 और JioFi 5 को आसानी से रीसेट कर सकतें है। सभी JioFi को रीसेट करने का प्रोसेस सेम है। लेकिन यदि आपके पास JioFi 4 है तो इसे रीसेट करने का प्रोसेस बिलकुल अलग है। JioFi 4 को रीसेट करने के लिए आपको Power बटन और WPS बटन को एक साथ कुछ सेकंड के लिए दबाये रखना है और जैसे ही लाइट ब्लिंक होगी उसके बाद बटन को छोड़ देना है। इसके बाद सफलतापूर्वक आपका JioFI 4 Reset हो जायेगा।

JioFi का Password Change कैसे करें

JioFi पासवर्ड चेंज करने का तरीका बहुत ही आसान काम है, JioFi को रीसेट करने के बाद आप कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके अपने JioFi का पासवर्ड चेंज कर सकतें है। JioFi का पासवर्ड बदलने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे –

सबसे पहले आप अपने JioFi को अपने डिवाइस से कनेक्ट करे।

इसके बाद आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर ब्राउज़र में https://jiofi.local.html लिंक को ओपन करना है।

पेज ओपन होने के बाद ऊपर दाहिने कोने में Log in का आप्शन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करे।

इसके बाद आपको Username और Password के जगह administrator डाल कर लॉगिन करना है। क्योकि डिफॉल्ट JioFi का username और password यही रहता है। ध्यान रखे administrator का पहला अक्षर a स्माल लेटर्स में लिखना हैं।

इसके बाद नए पेज ओपन होगा जिसमे आपको Settings पर क्लिक करना है। फिर आपको साइड में बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमे से आपको Wifi को सेलेक्ट कर लेना है।

अब आपको अपने Wifi का नाम चेंज करना है इसलिए SSID के सामने अपने हिसाब से नाम लिखकर Apply कर देना है और Password को चेंज करने के लिए Security Key के सामने अपने हिसाब से पासवर्ड एंटर करके Apply पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद सफलतापूर्वक JioFi का नाम और पासवर्ड चेंज हो जायेगा। पासवर्ड बदलने के बाद आपका डिवाइस ऑटोमैटिक JioFi से डिस्कनेक्ट हो जायेगा। इसलिए आप अपने JioFi का पासवर्ड एंटर करके दुबारा अपना डिवाइस JioFi से कनेक्ट करे।

आखिरी सोच – आज इस आर्टिकल में मैने आपको बताया JioFi का Password Change कैसे करें। उम्मीद करता हु इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करे।

इसे भी पढ़ें: 

  • DLink Router का पासवर्ड कैसे बदले
  • Internet Speed Test कैसे करे
  • अपना या दूसरे का IP Address कैसे पता करे
  • Mobile में Internet Data Limit सेट कैसे करे

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Par Profile Photo Kaise Dekhe 2023
  • Facebook ID Ka Password Kaise Change Kare 2023
  • Bank Ka IFSC Code Kaise Pata Kare 2023
  • Paytm Visa Debit Card Apply Kaise Kare 2023
  • Facebook Se Number Kaise Nikale 2023
  • Amazon Me Mobile Number Kaise Change Kare 2023
  • Picsart Photo Editing Kaise Kare 2023
  • Airtel Thanks App Kya Hai Download Kaise Kare
  • Airtel Xstream App Kya Hai Download KAise Kare
  • GTA Vice City Kaise Download Karen

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version