• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / मोबाईल से घर का नक्शा कैसे बनाए

मोबाईल से घर का नक्शा कैसे बनाए

July 22, 2022 by Antesh Leave a Comment

मोबाईल से घर का नक्शा कैसे बनाए:- क्या आप भी जानना चाहते है मकान का नक्शा कैसे तैयार किया जाता है? तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा मददगार होने वाली है। आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको बताने जा रहा हु मोबाईल से घर का नक्शा कैसे बनाए?

आज मैं आपको इस आर्टिकल मे बहुत ही खास और जरूरी जानकारी बताने जा रहा हु की फोन से ही घर का नक्शा कैसे बनाए। यदि आप भी इंटरनेट पर सर्च करते है और अपने फोन से ही अपने घर का नक्शा बनाना चाहते है तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

Also Read: अपने आस पास के पेट्रोल पम्प गूगल मैप में कैसे देखे 

फोन से घर का नक्शा कैसे बनाए?

मोबाईल से घर का नक्शा कैसे बनाए

नया घर बनाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन कोई भी नया घर बनाने से पहले उसका नक्शा तैयार किया जाता हैं। घर बनाने से पहले आप अपने घर का नक्शा 2d और 3d में बना सकते हैं। आप इसी नक्शे के अनुसार अपने घर का प्लानिंग कर सकते है की कहां पर किचन बनेगा और कहां कहां पर बाथरूम, कमरे, सीढियां बनेगी। तथा कमरे की साइज क्या होगी।

अब यह तो आप अच्छे से समझ गए होंगे की घर बनाने के लिए नक्शा क्यूँ जरूरी है। लेकिन शायद अब आपके मन मे एक सवाल भी आ रहा होगा की घर का नक्शा कैसे बनाए? यदि आपके मन मे भी यही सवाल है तो आपको बिलकुल घबराने की जरूरत नही है। आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको फोन से घर का नक्शा कैसे बनाए वो भी बिल्कुल फ्री मे बताने वाला हु।

Online घर का नक्शा कैसे बनाए?

यदि आप फोन से अपने घर का नक्शा बनाना चाहते है तो आपको अपने मोबाइल में घर का नक्शा बनाने वाला एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। वैसे तो आपको इंटरनेट कई सारे घर का नक्शा बनाने वाला एप्लीकेशन मिल जाता है लेकिन वह सभी काम के नही है।

मैने नीचे आर्टिकल में सबसे अच्छा घर का नक्शा बनाने वाला एप्लीकेशन के बारे में बताया है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सबसे अच्छा घर का नक्शा बनाने वाला ऐप डाउनलोड कर सकते है। 

Floor Plan Creator

घर का नक्शा बनाने वाला ऐप 

मोबाइल से घर का नक्शा बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Floor Plan Creator एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। घर का नक्शा बनाने के लिए यह सबसे बेहतर एप्लीकेशन है। इस ऐप को आप अपने फोन में डाउनलोड करके ऑनलाइन अपने घर का प्लानिंग कर सकते है।

Floor Plan Creator App से घर का नक्शा कैसे बनाए ?

मोबाइल से घर का नक्शा बनाने के लिए यह मोबाइल एप्लीकेशन सबसे बेहतर है। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके आप बड़ी आसानी से अपने घर का नक्शा बना सकते है। इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है क्योंकि इसका इंटरफेस बहुत सिंपल और सरल है ताकि हर कोई इस एप्लीकेशन को आसानी से चला सके। 

Floor Plan Creator App से घर का नक्शा बनाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे –

1. सबसे पहले Floor Plan Creator App को download करे।

2. ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करे और सभी पर्मिशन को allow करे।

3. यदि आपने इससे पहले कोई नक्शा नही बनाया है तो Demo plan पर क्लिक करे।

4. Demo plan मे आपको घर का नक्शा बनाने के लिए इस ऐप को कैसे इस्तेमाल करना है इसके बारे में बताया जाता है।

5. और यदि आपने पहले कोई नक्शा बनाया है और आपको थोड़ी बहुत नॉलेज है तो आप plus के बटन पर क्लिक करे।

6. इसके बाद घर का नक्शा बनाने के लिए यहां आपको वह सभी tools देखने को मिल जाते है जो एक नक्से को बनाने के लिए आवश्यक है।

7. यहाँ पर आपको 3D View का भी ऑप्शन मिलता है जिसपर क्लिक करके आप 3D में घर का नक्शा देख सकते है।

8. आप बड़ी आसानी से एक professional तरीके से एक नक्शा रेडी कर सकते है।

कंप्यूटर से ऑनलाइन घर का नक्शा बनाने का तरीका : – 

1. सबसे पहले आपको कंप्यूटर में ब्राउज़र को ओपन कर लेना है।

2. अब कंप्यूटर ब्राउज़र में आप floorplanner.com टाइप करे और सर्च करदे।

3. फिर आपके सामने floorplanner.com की ऑफिशल वेबसाइट ओपन होगी।

4. अब इस वेबसाइट पर आपको Sign Up For Free ऑप्शन दिखेगा आप इसपर क्लिक करें।

5. इसके बाद अकाउंट साइन अप करने के लिए यहां पर आप ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर के Sign Up ऑप्शन पर क्लिक करें। आप चाहे तो डायरेक्ट इस वेबसाइट पर गूगल या फेसबुक अकाउंट से साइन अप कर सकते हैं।

6. अब आप अपने अनुसार लैंग्वेज को सेलेक्ट करके Next ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद यहां पर आपको Create Project का ऑप्शन दिखेगा आप इस पर क्लिक करें।

8. इसके बाद आपके सामने तीन ऑप्शन Show होंगे जिसमें से आप Empty Plan ऑप्शन पर क्लिक करें।

9. अब स्क्रीन पर एक प्रोजेक्ट ओपन हो जाएगा जिसमें कि आप अपने हाउस का प्लान 2d या 3d में रेडी कर सकते हैं।

10. आपके हाउस प्लान को रेडी करने के लिए यहां पर आपको कई तरह के टूल्स मिलते है जिनकी मदद से आप अपने हाउस प्लान को 2d या 3d में क्रिएट कर सकते हैं।

ऐसे बनाए फोन से घर का नक्शा? 

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए मैने आपको बताया मोबाईल से घर का नक्शा कैसे बनाए? आप कुछ इसी तरीके से अपने फोन से घर का नक्शा बना सकते है। आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है और कुछ नया सीखने को मिला है तो आप इस पोस्ट को शेयर जरूर करे।

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Par Profile Photo Kaise Dekhe 2023
  • Facebook ID Ka Password Kaise Change Kare 2023
  • Bank Ka IFSC Code Kaise Pata Kare 2023
  • Paytm Visa Debit Card Apply Kaise Kare 2023
  • Facebook Se Number Kaise Nikale 2023
  • Amazon Me Mobile Number Kaise Change Kare 2023
  • Picsart Photo Editing Kaise Kare 2023
  • Airtel Thanks App Kya Hai Download Kaise Kare
  • Airtel Xstream App Kya Hai Download KAise Kare
  • GTA Vice City Kaise Download Karen

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version