• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / MOJ App Kya Hai? MOJ Par Video Kaise Banaye 2023

MOJ App Kya Hai? MOJ Par Video Kaise Banaye 2023

March 23, 2023 by Antesh Leave a Comment

MOJ App Kya Hai? MOJ Par Video Kaise Banaye 2023:- नमस्कार दोस्तो,जब से भारत में Tiktok ban हुआ तब से टिकटोक यूजर काफी उदास रहने लगे है। लेकिन अब tiktok यूज़र्स को दुखी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि sharechat ने TikTok की तरह short video app लांच किया है। अगर आप को पता नही है Moj app kya hai? moj par video kaise banaye तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। हमने इस पोस्ट में moj app से जुड़ी सभी जानकारी को बताया है 

Moj app के फीचर भी टिकटोक के जैसा ही है जिस पर आप 15 सेकंड के short video बना कर लोगो के साथ शेयर करके अपनी fan following बना सकते हैं। Moj app पर आप TikTok की तरह 15 सेकंड या इससे ज्यादा का आकर्षक विडियो क्लिप बना सकते है। Moj app पर वीडियो बनाने के लिए बहुत सारे वीडियो effects दिए गए है जिनके इस्तेमाल से आप अपने वीडियो को एक professional रूप दे सकते है। यह बिल्कुल TikTok की तरह काम करता है। इसलिए Moj app की तुलना Tiktok से की जा रही है।

आज के समय में ज्यादातर लोग Moj app का इस्तेमाल कर रहे है क्योंकि इस app में आपके मनोरंजन के लिए बहुत से Funny videos, dance videos, Entertainment वाले videos उपलब्ध है। जिन्हें आप बहुत ही आसानी से बिल्कुल फ्री में देख और सुन सकते है। इसके अलावा Moj app पर आप अपना भी short video बनाकर अपलोड कर सकते है। तो चलिए आज हम आप को Moj app के बारे में विस्तार से बताते है।

MOJ App Kya Hai?

Moj app एक Short Video App है जो android औऱ ios दोनों के लिए उपलब्ध है। टिक टोक की तरह इस App पर आप को बहुत सारे Funny videos, dance videos, Entertainment वाले videos देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा Moj app अपने यूजर को 15 second के शोर्ट विडियो अपलोड करने का ऑप्शन भी प्रदान करता है।

Moj app पर आप अपना एकाउंट बनाकर अपनी खुद की वीडियो को अपलोड करके इंटरनेट की दुनिए में फेमस हो सकते है। वही इस एप्प में आपको TikTok और Like App के जैसे कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप कम समय मे बहुत ही आकर्षक और professional वीडियो बना सकते है। Moj app एक short video creating app भी है जिसका इस्तेमाल user अपने मन मुताबिक एक बेहतरीन video बनाने के लिए कर सकते हैं।

आप के जानकारी के लिए हम बता देना चाहते है कि इस एप्प का निर्माण (development) sharechat के developer आईआईटी कानपुर के छात्रों ने मिलकर किया है। जिसे आज लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

Moj app डाउनलोड कैसे करे

यह एप्प आपको Google Play Store पर आसानी से मिल जायेगी। प्ले स्टोर पर Moj app को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है और इसका इस्तेमाल कर रहे है। गूगल प्ले स्टोर पर इस app की size लगभग 50 mb की है और इसे 4.2 की रेटिंग भी मिल चुकी है।

Moj app को डाउनलोड करने के लिए बताये गए स्टेप को फॉलो करें

  • सबसे पहले आपको Google Play Store में जाना है।
  • अब Search बॉक्स में लिखना है Moj app अब यह एप्प आपको सबसे ऊपर देखने को मिल जायेगा।
  • अब आपको Install बटन पर क्लिक करना है।
  • अब यह एप्प डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा उसके बाद आपके फ़ोन में Install हो जायेगा।

आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी Moj app को install कर सकते है।

Moj app par account kaise banaye

अगर आप Moj app का इसका इस्तेमाल करना चाहते है तो सबसे पहले आप को Moj app पर एकाउंट बनाना पड़ता है। क्योंकि अगर आप Moj app में कोई भी स्टेटस या वीडियो को अपलोड करते है तो वह आपके अकाउंट में होता है इसलिए अकाउंट बनाना बहुत ही जरूरी होता है। Moj app पर एकाउंट बनाना बहुत ही आसान काम होता है और इसके लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से आप आसानी से Moj app में अपना अकाउंट बना सकते हैं। Moj app पर एकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप को Moj app को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लेना है। जिसके बारे में हमने आप को पहले ही बता दिया है। तो चलिए Moj app पर एकाउंट कैसे बनाते है step by step जानते है।

Step 1. सबसे पहले Moj app को डाउनलोड करके Open करे।

MOJ App Kya Hai? MOJ Par Video Kaise Banaye

Step 2. Moj app ओपन करने के बाद आप अपने अनुसार अपनी भाषा को सेलेक्ट करे।

Step 3. अब आप moj app के होम पेज पर चले जायेंगे।

Step 4. Moj app के होम पेज पर नीचे left side (दाहिने तरफ) प्रोफाइल icon पर क्लिक करे।

Step 5. अब आप Create Account/Login के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 6. अब आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके तीर (ok) बटन पर क्लिक करे।

Step 7. अब वेरिफिकेशन के लिए आप के मोबाइल पर OTP आएगा। इस OTP को आप सबमिट करके आगे बढ़े।

इस तरह से आप बड़े ही आसानी से Moj app पर अपना एकाउंट बना सकते है।

Moj app kaise chalate hai

Moj app पर एकाउंट बनाने के बाद इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान काम होता है। जब आप Moj app पर एकाउंट बना लेने के बाद इस एप्प को ओपन करते है तो Moj app के home page पर कुछ ऑप्शन नजर आते है। तो चलिए इन ऑप्शन के बारे में विस्तार से जानते है।

1. सबसे पहले आप Moj app को ओपन करे

2. Moj app ओपन करने के बाद आप सीधे इसके home page पर चले जाते है जहां पर आपको कई पोस्ट नजर आती है। जिनपर आप लाइक, शेयर और कमेंट कर सकते है।

MOJ App Kya Hai? MOJ Par Video Kaise Banaye

3. Moj app में नीचे की तरफ आपको सर्च का एक ऑप्शन देखने को मिलता है। जहां पर आप किसी भी यूजर या फिर किसी भी creator को डायरेक्ट सर्च कर सकते हैं।

4. Moj app को ओपन करने के बाद स्क्रीन पर एकदम नीचे “+” आईकन देखने को मिलता है जिसपर क्लिक करके आप Moj app पर अपनी वीडियो को अपलोड कर सकते हैं।

5. प्लस आइकॉन के बाद आप को एक bell आइकॉन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने पोस्ट पर होने वाली सभी activity को देख सकते है। जैसे कि आप के वीडियो पर किन लोगों ने कमेंट किया, किसने आप की वीडियो को लाइक किया।

6. Moj app के home page पर एक प्रोफाइल का आइकॉन देखने को मिलता है जहा से आप अपने अकाउंट को मैनेज कर सकते है। इसके अलावा आप अपने प्रोफाइल में अपनी पर्सनल detail, प्रोफाइल फोटो और नाम बदल भी सकते है।

moj par video kaise banaye

Moj पर वीडियो बनाना बहुत ही आसान काम है। आप moj app पर बहुत ही काम समय मे आकर्षक वीडियो बना सकते है। इसके लिए moj अपने यूजर को बहुत सारे फ़िल्टर और effects प्रदान करता है। जिसके इस्तेमाल से आप अपने वीडियो को professional जैसा बना सकते है। तो चलिए अब step by step बताते है moj par video kaise banaye

Step 1. moj app में video बनाने के लिए सबसे पहले moj app को ओपन करे।

Step 2. Moj app ओपन करने के बाद प्लस (+) आइकॉन पर क्लिक करे।

MOJ App Kya Hai? MOJ Par Video Kaise Banaye

उसके बाद आप के स्क्रीन पर right side (दाहिने तरफ) बहुत से ऑप्शन ओपन हो जाते है जैसे audio, flip, speed, beauty, filters, effects, timer और flash

  • Audio – video बनाते समय यदि आप अपने वीडियो में सांग या कोई डायलॉग add करना चाहते है तो आप ऑडियो पर क्लिक करके अपने अनुसार ऑडियो को सेलेक्ट कर सकते है।
  • Flip – flip option के द्वारा video बनाते समय आप अपने फ़ोन में front या back camera को चेंज करने में कर सकते हैं।
  • Speed– इस option पर क्लिक करके आप अपने video को slow या फ़ास्ट कर सकते है।
  • Beauty – Beauty option के द्वारा video में beauty effect apply कर सकते है।
  • Filters – इस option पर क्लिक करके आप अपने वीडियो में filters apply कर सकते हैं। जिससे आप की वीडियो और भी ज्यादा आकर्षक दिखने लगती है।
  • Flash –  फ़्लैश option के द्वारा video बनाते समय फोन के flash लाइट on या off कर सकते है।

Step 3. अब moj पर video बनाने के लिए recording button पर click करके video को record करे।

Step 4. वीडियो रिकॉर्ड हो जाने के बाद नीचे next बटन पर क्लिक करके अपने वीडियो के अनुसार title और tag लिखकर create post पर क्लिक करे।

इस तरह से आप moj app पर बड़े आसानी से वीडियो बना सकते है।

निष्कर्ष – दोस्तो आज इस पोस्ट में हमने आप को बताया Moj app kya hai? moj par video kaise banaye हम आशा करते है हमारी यह आर्टिकल आप को अछि लगी होगी।

अगर हमारी आर्टिकल से आप की मदद हुई हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप्प पर जरूर शेयर करे। धन्यवाद

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Reels पर Views कैसे बढ़ाये 2023
  • Instagram Reel Video Boost Kaise Kare 2023
  • WhatsApp में Language कैसे चेंज करें 2023
  • Google Earth Kya hai aur kaise Use Kare 2023
  • Jio Phone में नंबर ब्लॉक कैसे करें 2023
  • Webpage को PDF में कन्वर्ट कैसे करे 2023
  • Facebook पर Email ID कैसे Change करे 2023
  • Apne Naam Ka Wallpaper Kaise Banaye 2023
  • Chrome Browser Ki Notification Kaise Band Kare 2023
  • Digilocker में फाइल अपलोड कैसे करे 2023

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version