• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / WordPress Guide / WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare

WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare

May 22, 2021 by Antesh Leave a Comment

आज इस आर्टिकल के जरिए हम बताएंगे WordPress se Query Strings Remove kaise kare

अगर आप की ब्लॉग wordpress पर चलती है और आप अपनी वर्डप्रेस साइट पर Query Strings Remove करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ wordpress plugin के बारे में बताने वाले है जिनके उपयोग से आप WordPress से Query Strings Remove कर सकते है।

Query Strings क्या है

आपके साईट पर Query strings वे URLs होते हैं जिनके अंत में special characters जैसे कि “&” या “?” लगे होते है। आप नीचे Query Strings URL का  example देख सकते है जो कुछ इस तरह का होता है।

/wp-includes/css/dashicons.min.css?ver=4.4.2

स्पेशल करैक्टर लिंक्स आपके साईट के SEO पर बुरा प्रभाव डालते है जिससे गूगल सर्च में आपके ब्लॉग की ranking कम होने लगती है इसलिए किसी भी ब्लॉग के content को जितना महत्व दिया जाता है उतना ही यूजर फ्रेंडली यूआरएल को देना भी जरूरी है।

Online ऐसे बहुत से tools (Google Page Speed,GTmetrix, Pingdom) है जिनकी help से आप वर्डप्रेस में Query Strings का पता लगा सकते है।

WordPress से Query Strings Remove क्यों करनी चाहिए

यदि आप वर्डप्रेस ब्लॉग से Query strings remove करते है तो आपके ब्लॉग की loading speed fast हो जाती है। 

गूगल के अनुसार अगर किसी blog की पेज लोड स्पीड 3-4 seconds से ज्यादा है तो 50% readers उस blog को open होने से पहले ही close कर देते है।

अगर आप woredpress से Query Strings Remove नही करते है तो ये आपके साईट पर caching issues का कारण बन सकते हैं। जैसे कुछ proxy caching servers और CDNs आपकी साईट की static assets को query strings के कारण Cache नहीं कर पाते है जिससे यह सीधे आपके website loading speed को प्रभावित करता है।

WordPress se Query Strings Remove kaise kare

वर्डप्रेस साइट से Query Strings remove करने के लिए नीचे मैंने कुछ बेस्ट wordpress plugin की लिस्ट बनाई है जिनके इस्तेमाल से आप वर्डप्रेस से Query Strings remove आसानी से डिलीट कर सकते है। तो चलिए Query Strings Remove करना शुरू करते है..

W3 Total Cache से Query Strings Remove करे

W3 Total Cache एक बहुत ही पॉपुलर wordpress plugin है आप इस प्लगिन का इस्तेमाल करके वर्डप्रेस से Query Strings Remove कर सकते है। इसके अलावा यह प्लगिन ब्लॉग लोडिंग स्पीड को बेहतर करता है और user experience में सुधार करता है।

WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare
  • सबसे पहले वर्डप्रेस में login करे
  • अब डैशबोर्ड में plugin ऑप्शन पर क्लिक करके add new plugin पर क्लिक करे।
  • अब W3 Total Cache plugin सर्च करे और वर्डप्रेस में इंस्टॉल करके activate करे।
  • अब डैशबोर्ड में Performance ऑप्शन पर क्लिक करे फिर Browser Cache पर क्लिक करे
  • अब 4th ऑप्शन “Remove Query Strings from Static Resources” को टिक करें। 
  • इसके बाद Save setting & Purge Cache ऑप्शन पर क्लिक करके सेटिंग को save करले।

Autoptimize Plugin से Query Strings Remove करे

Autoptimize एक स्पीड ऑप्टिमाइजेशन प्लगइन है। इस प्लगिन के मदद से आप वर्डप्रेस में मौजूद CSS और Javascript file को कॉम्प्रेस करके blog loading speed में सुधार कर सकते है। इस प्लगिन के मदद से आप वर्डप्रेस साइट से query strings remove भी कर सकते हैं।

WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare
  • सबसे पहले वर्डप्रेस में Autoptimize plugin को इंस्टॉल करके activate करे।
  • अब वर्डप्रेस डासबोर्ड में Settings पर क्लिक करे।
  • फिर Autoptimize पर क्लिक करे।
  • अब ऊपर top bar में तीसरे नंबर Extra tab आप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर “Removing query strings (or more specificaly the ver parameter) will not improve load time, but might improve performance scores” आप्शन को टिक करके सेटिंग को save करे।

Speed Booster Pack plugin से Query Strings Remove करे

वर्डप्रेस ब्लॉग से Query Strings Remove करने के लिए यह सबसे easy और आसान प्लगिन है। इस प्लगिन के मदद से आप वर्डप्रेस से Query Strings Remove कर सकते है। इसके अलावा वेबसाइट परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए भी इसमें कई सारे फीचर मौजूद है।

WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare
  • सबसे पहले Speed Booster Pack प्लगिन को इंस्टॉल करके प्लगिन को एक्टिवेट करे।
  • अब वर्डप्रेस डासबोर्ड में Speed Booster पर क्लिक करे।
  • अब सबसे पहले ऑप्शन Remove Query Strings ऑप्शन को on करे।

Hummingbird प्लगइन के इस्तेमाल से Query Strings Remove करे

Hummingbird एक बहुत ही अच्छा wordpress plugin है। यह प्लगइन file compression, minification और browser caching की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लगिन के इस्तेमाल से आप 1 क्लिक में वर्डप्रेस से Query Strings Remove कर सकते है।

WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare
  • सबसे पहले Hummingbird plugin को वर्डप्रेस में इंस्टॉल करे।
  • अब वर्डप्रेस डासबोर्ड में Hummingbird ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • फिर Advanced Tools पर क्लिक करें।
  • अब Remove query strings from my assets आप्शन को टिक करें।

WP Remove Query Strings From Static Resources प्लगइन का इस्तेमाल करे

WP Remove Query Strings From Static Resources एक अच्छा वर्डप्रेस प्लगइन है इसके इस्तेमाल से वर्डप्रेस यूजर वर्डप्रेस ब्लॉग की परफॉरमेंस स्कोर को बेहतर कर सकते है। इस प्लगिन के इस्तेमाल से आप वर्डप्रेस ब्लॉग में query strings को remove कर सकते है।

WordPress Se Query Strings Remove Kaise Kare

सबसे पहले वर्डप्रेस में प्लगिन को इंस्टॉल करे और एक्टिवेट करे। इसके बाद यह प्लगिन ऑटोमेटिकली वर्डप्रेस से query strings को remove कर देती है। इस प्लगिन में आपको किसी भी तरह की सेटिंग करने की जरुरत नही पड़ती है, यह एक प्लग-एंड-प्ले प्लगइन है।

निष्कर्ष – दोस्तो आज इस आर्टिकल में हमने कुछ बेस्ट wordpress plugin के बारे में बताया जिसके इस्तेमाल से आप WordPress से Query Strings Remove कर सकते है। उम्मीद करता हु यह जानकारी आपको पसंद आएगी।

आप मुझे कॉमेंट करके जरूर बताए यह जानकारी आपको कैसी लगी है। इसके अलावा अगर ब्लॉगिंग से रिलेटेड आपके पास कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद…

WordPress से Related article पढ़े:-

  • WordPress me 503 service unavailable error fix kaise kare
  • WordPress 5.0 me block editor ko disable kaise kare
  • WordPress me category, tag aur pagination ko Noindex kaise kare

Filed Under: WordPress Guide

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Jio Phone Se Online Paise Kaise Kamaye 2023
  • Instagram Par Kisne Unfollow Kiya Hai Kaise Pata Kare 2023
  • Facebook Account Verify कैसे करे
  • Instagram Password Reset Kaise Kare 2023
  • Instagram Reels पर Views कैसे बढ़ाये 2023
  • Instagram Reel Video Boost Kaise Kare 2023
  • WhatsApp में Language कैसे चेंज करें 2023
  • Google Earth Kya hai aur kaise Use Kare 2023
  • Jio Phone में नंबर ब्लॉक कैसे करें 2023
  • Webpage को PDF में कन्वर्ट कैसे करे 2023

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version