• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / SBI Account Me Aadhar Link Kaise Kare 2023

SBI Account Me Aadhar Link Kaise Kare 2023

April 18, 2023 by Antesh Leave a Comment

SBI Account Me Aadhar Link Kaise Kare 2023:- नमस्कार दोस्तो, बहुत से एसबीआई अकाउंट यूजर जानना चाहते है एसबीआई बैंक में ऑनलाइन आधार लिंक कैसे करे तो यह आर्टिकल उन सभी लोगो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको बताने जा रहा हु SBI Bank Account Ko Aadhaar Se Link Kaise Kare

अगर आपने अभी तक अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आप ऑनलाइन एसबीआई अकाउंट में आधार लिंक कर सकते है। एसबीआई बैंक भारत में उपलब्ध सभी बैंकों से एक बड़ी बैंक है जो अपने यूजर के सुविधा के लिए ऑनलाइन सेवाएं दे रखी है। आप एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर अपने एसबीआई खाते में आधार लिंक कर सकते है।

आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको उन सभी तरीको को बताने वाला हु जिसे फॉलो करके आप अपने एसबीआई खाते में ऑनलाइन आधार लिंक कर सकते है तो चलिए शुरू करते है…

एसबीआई अकाउंट में ऑनलाइन आधार कार्ड लिंक करे

  1. सबसे पहले ब्राउजर में www.onlinesbi.com लिंक को ओपन करे।
  2. अब आप लॉगिन पर क्लिक करके यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए नेट बैंकिंग में लॉगिन करे।
  3. इसके बाद ‘ई-सर्विसेस’ आप्शन पर क्लिक करें।
  4. अब ‘अपडेट आधार विथ ई-अकाउंट’ आप्शन को सिलेक्ट करे।
  5. फिर अपना पासवर्ड डालें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
  6. इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर ‘सीआईएफ नंबर’ को सिलेक्ट करे।
  7. अब आप अपन आधार नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  8. उसके बाद आपका आधार आपके एसबीआई अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
  9. लिंक होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको सक्सेसफुल का SMS मिल जायेगा।

ATM द्वारा SBI अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?

  1. सबसे पहले आप अपने नजदीकी किसी भी SBI ATM में जाये।
  2. अब मशीन में कार्ड को स्वाइप करें और पिन नंबर इंटर करें।
  3. इसके बाद एटीएम स्क्रीन में Service आप्शन को सिलेक्ट करें।
  4. इसमें आपको Registrations ऑप्शन को चुने है
  5. इसके बाद Aadhaar Registration आप्शन पर क्लिक करें।
  6. फिर अपना Account type (savings या current) सेलेक्ट करें
  7. फिर आप अपना आधार नंबर इंटर करें।
  8. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  9. अब आप ओटीपी इंटर करे। इसके बाद आपको सेक्सेसफुल का मैसेज दिखाई देगा।

मोबाइल ऐप द्वारा एसबीआई खाते को आधार के साथ लिंक करें

आप SBI Anywhere Personal ऐप द्वारा अपने खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। यह एसबीआई की ऑफिशियल ऐप है इसलिए इसको इस्तेमाल करने में किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। एसबीआई खाताधारक कभी भी इस ऐप के मदद से अपने एसबीआई खाते में आधार लिंक कर सकते है।

  1. सबसे पहले मोबाइल में SBI Anywhere Personal मोबाइल ऐप खोलें।
  2. अब ‘रिकवेस्ट’ पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद आधार विकल्प को चुनें।
  4. फिर ‘आधार लिंकिंग’ आप्शन को चुनें।
  5. फिर आप ड्रॉपडाउन मेन्यू से सीआईएफ नंबर को चुनें।
  6. अब आप अपना आधार नंबर डालें और कन्फर्म करें।
  7. उसके बाद term & condition को टिक करे
  8. फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  9. अब आपको सक्सेसफुल का मेसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो चुका है।

SMS द्वारा SBI अकाउंट को आधार से लिंक करें

एसबीआई खाताधारक एसएमएस द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसबीआई खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको एसएमएस भेजना होता है।

  1. सबसे पहले फोन में मेसेज ऐप को ओपन करे।
  2. फिर टाइप करें UID<space><Aadhaar Number><Account Number>
  3. फिर मेसेज को 567676 नंबर पर भेज दें।
  4. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सक्सेसफुल का मैसेज मिल जायेगा।

Bank Branch में जाकर SBI Bank Account को Aadhaar से लिंक करे

आप बैंक ब्रांच जाकर भी एसबीआई खाते में आधार लिंक कर सकते है। ब्रांच में जाकर आपको Bank account Aadhaar linking फॉर्म भरना है और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ जमा करना है। वेरिफिकेशन होने के बाद आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जायेगा।

  1. सबसे पहले अपने एसबीआई बैंक ब्रांच में जाएं.
  2. अपने साथ ऑरिजनल आधार कार्ड और उसकी एक कॉपी साथ ले जाएं।
  3. फिर बैंक में आधार लिंक फॉर्म भरकर उसके साथ आधार कॉपी को साथ में जमा करे।
  4. हो सकता आपसे बैंक अधिकारी आपसे ऑरिजनल आधार देखने के लिए मांग सकता है.
  5. अब बैंक अधिकारी आपका आवेदन रजिस्टर कर आपको रसीद दे देगा।
  6. उसके बाद आपका आधार आपके एसबीआई बैंक खाते के साथ लिंक हो जाएगा।

दोस्तो आज इस आर्टिकल में मैने बताया SBI account me Aadhar link kaise kare उम्मीद करता हु आप एसबीआई अकाउंट में आधार लिंक करने का तरीका अच्छे से समझ गए होंगे। अगर इस आर्टिकल से आपको कुछ नया जानने और सीखने को मिला है तो आप इस पोस्ट को शेयर जरूर करे।

बैंकिंग से रिलेटेड और भी आर्टिकल पढ़े :-

  • SBI Bank ka balance kaise check kare
  • SBI account me mobile number Register kaise kare
  • KOTAK Bank ka CRN Number kaise pata kare
  • SBI me Nominee change kaise kare
  • SBI Bank me PAN CARD Kaise link kare

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Reels पर Views कैसे बढ़ाये 2023
  • Instagram Reel Video Boost Kaise Kare 2023
  • WhatsApp में Language कैसे चेंज करें 2023
  • Google Earth Kya hai aur kaise Use Kare 2023
  • Jio Phone में नंबर ब्लॉक कैसे करें 2023
  • Webpage को PDF में कन्वर्ट कैसे करे 2023
  • Facebook पर Email ID कैसे Change करे 2023
  • Apne Naam Ka Wallpaper Kaise Banaye 2023
  • Chrome Browser Ki Notification Kaise Band Kare 2023
  • Digilocker में फाइल अपलोड कैसे करे 2023

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version