क्या आप भी अपने वर्डप्रेस ब्लॉग में menu create करना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आज इस आर्टिकल में आप सीखेंगे WordPress में Menus Create कैसे करें
वर्डप्रेस साइट में menu create करना बहुत ही आसान होता है। आप अपने ब्लॉग में user experience को बढ़ाने के लिए Navigation menu create कर सकते है।
WordPress में Navigation menu क्या होता है?
Navigation menu को बहुत से लोग Drop down menu के नाम से भी जानते है। इस menu की पोजिशन ब्लॉग थीम पर निर्भर करती है। बहुत से वर्डप्रेस ब्लॉग में यह मेनु ब्लॉग Footer एरिया में देखने को मिलती है। लेकिन अधिकांश वर्डप्रेस ब्लॉग में नेविगेशन मेनु टॉप बार में देखने को मिलती है। यह मेनु आपके वर्डप्रेस ब्लॉग के यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाती है।
अगर आप अपने ब्लॉग में नेविगेशन मेनु का इस्तेमाल करते है तो आपके ब्लॉग पर आने वाले विजीटर्स आसानी से आपके ब्लॉग पेज को एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा अगर आप अपने ब्लॉग पर नेविगेशन मेनु लगाते है तो ब्लॉग का बाउंस रेट भी मेंटेन होता है। इसका कारण यह है की विजिटर अपने टॉपिक के अनुसार ब्लॉग कंटेंट को एक्सेस कर लेता है और आपके ब्लॉग को exit नही करता है।
WordPress में Menus Create कैसे करें
- ब्लॉग में नेविगेशन मेनु ऐड करने के लिए सबसे पहले अपने वर्डप्रेस डैशबोर्ड में लॉगिन करे। फिर लेफ्ट साइड पैनल में Appearance पर क्लिक करके Menus पर क्लिक कीजिए।
- उसके बाद अपने create a new menu पर क्लिक करे।
- अब आप अपने menu का name दीजिए जैसे (top menu) और फिर Create Menu पर क्लिक करें।
- अब मेनु में categories, pages ऐड करने के लिए view all पर क्लिक करे।
- उसके बाद आप अपने अनुसार categories और pages को सेलेक्ट करके Add to Menu पर क्लिक करे।
- उसके बाद आप save menu पर क्लिक करे।
Navigation Menus का position कैसे सेट करे
जैसा की पहले ही मैंने आपको बताया की आप नेविगेशन मेनु को ब्लॉग के header या Footer में दिखा सकते है। यह आप पर निर्भर करता है की आप अपने ब्लॉग थीम के अनुसार आप मेनु कहा रखना चाहते है। आमतौर पर, अधिकांश वर्डप्रेस थीम में primary और secondary menus का आप्शन होता है।
- मेनु लोकेशन सेट करने के लिए menu setting पर क्लिक करे।
- फिर आप primary menu को सेलेक्ट करके save menu पर क्लिक कीजिए।
निष्कर्ष – आज इस आर्टिकल में मैने बताया WordPress में Menus Create कैसे करें उम्मीद करता हु यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आप वर्डप्रेस में आसानी से मेनु बना सकेंगे। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हो तो इस पोस्ट को आप शेयर करके मुझे मोटिवेशन दे सकते है। जिससे मैं ऐसे ही आपके लिए अच्छे अच्छे पोस्ट लिखता रहूं। आप मुझे कमेंट करके जरूर बताए यह जानकारी आपको कैसी लगी है! धन्यवाद…
Leave a Reply