• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / मूल निवासी प्रमाण पत्र क्या है और कैसे बनवाएं 2023

मूल निवासी प्रमाण पत्र क्या है और कैसे बनवाएं 2023

April 18, 2023 by Antesh Leave a Comment

मूल निवासी प्रमाण पत्र क्या है और कैसे बनवाएं:- यदि आप मध्यप्रदेश में रहते है और आपके पास अपना मूल निवासी प्रमाण पत्र नहीं है तो आज मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा आप अपना मूल निवासी प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते है।

आज से पहले मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको तहसील जाना जाना पड़ता था और तहसील से निवास प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म लेकर उसे सही से भरकर कुछ जरुरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड की फोटो कॉपी अटैच करके तहसील में जमा करना पड़ता था।

इसके बाद जाकर लोगो को मूल निवासी प्रमाण पत्र बनता था।लेकिन कुछ लोग तहसील के चक्कर लगा कर थक जाते थे फिर भी उनका निवास प्रमाण पत्र नहीं बनता था।

इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने अब ऑनलाइन सुविधा दे रखी है जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपना मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है इसके लिए अब आपको कही भी जाने के जरूरत नहीं होगी। 

चलिए अब आपको पूरे विस्तार से बताते है मूल निवासी प्रमाण पत्र क्या है और कैसे बनवाए

मूल निवासी प्रमाण पत्र क्या होता है

मूल निवासी किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है, मूल निवास प्रमाण पत्र के जरिए आपकी पहचान साबित होती है की आप किस राज्य के निवासी है। मूल निवासी प्रमाण पत्र को आइडेंटिटी के तौर पर उपयोग किया जाता है।

अगर हमारे पास मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं होगा तो आप प्रूफ नही कर सकते है की आप कहां के रहने वाले हैं, अगर आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होगा तो आप प्रूफ दे सकते है आप किस राज्य के मूल निवासी है।

मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

यदि आप अपना मूल निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन या ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं होंगे तो आप का मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन सकता तो चलिए अब बताते है मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • स्कूल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • घर में किसी भी सदस्य का 10 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी

अगर आपके पास ये सभी डॉक्यूमेंट्स है तो आप मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन अगर आपके पास इनमे से कोई डॉक्यूमेंट नही है तो सबसे पहले आपको उसे बनवाना होगा। उसके बाद ही आप निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

मूल निवासी प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

आज का समय डिजिटल भारत का है आप ऑनलाइन कुछ भी बनवा सकते है। सरकार ने मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा ऑनलाइन कर रखी है जिसके माध्यम से आप घर बैठे बहुत ही आसानी से मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप मध्य प्रदेश में रहते है और अपना मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की सोच रहे है तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे।

1. मूल निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए ब्राउज़र ओपन करें 

सबसे पहले आपको अपने फोन में या कंप्यूटर में ब्राउज़र को ओपन करना है और सर्च बार में Mpedistrict टाइप करके सर्च कर देना है, उसके बाद सर्च रिजल्ट में से सबसे पहले वेबसाइट को ओपन करे, यह वेबसाइट मध्य प्रदेश में मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की आधिकारिक वेबसाइट है।

यहां मैने लिंक दे रखा है आप लिंक पर क्लिक करके सीधे वेबसाइट पर जा सकते है। यहां क्लिक करे

2. स्थानीय निवास प्रमाण पत्र पर क्लिक करें

वेबसाइट ओपन करने के बाद पेज को स्क्रोल करके नीचे आना है जहा आपको “स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3. वेबसाइट में मोबाइल नंबर से लॉगिन करे।

नए पेज पर आने के बाद आपको यहां पर दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे पहले ऑप्शन में आपको अपना मोबाइल नंबर डाल देना है, जो आपके आधार कार्ड में लिंक है। फिर कैप्चा कोड को भरकर “Get OTP” ऑप्शन पर क्लिक करे।

4. ओटीपी वेरिफाई करे

अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा आप इस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में डालकर ओटीपी को वेरिफाई करे।

5. फॉर्म को अच्छे से भरें

ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसमे सभी जानकारी को सही से भरे। फॉर्म भरते समय वही जानकारी भरे जो आपके आधार कार्ड पर है जैसे नाम, पता, पिता का नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ (DOB).

फॉर्म पूरा भरने के बाद आपको प्रिंट आउट निकलवा लेना है, और उसे राजस्व विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद आपका निवास प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई हो जाएगा और आने वाले 7 से 8 दिनों में आपका मूल निवास प्रमाण पत्र बन कर तैयार हो जाएगा।

मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत और लाभ

मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के कई सारे लाभ होते है। यह एक तरह का सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत बहुत जगह पड़ती है और इसके कई सारे लाभ है।

1. मूल निवास प्रमाण पत्र के आधार पर ही आपको सरकार द्वारा चलाए गए सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

2. मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत आधार कार्ड, पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने के समय पड़ती है।

3. सरकारी नौकरी की फॉर्म भरते समय मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। इसके जरिए प्रूफ देना पड़ता है की हम कहा के निवासी है।

4. किसी भी स्कूल कॉलेज में आरक्षण प्राप्त करने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।

अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले है तो आप इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना मूल निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते है। उम्मीद करता हु आप अच्छे से समझ गए होंगे मूल निवासी प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं।

अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई है और इससे कुछ नया सीखने और जानने को मिला है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करे।

Also read:

  • जमीन किसके नाम पर है कैसे पता करें मोबाइल से
  • Land Registration ID Kaise Nikale
  • Jameen KI Registry Kaise Hoti Hai
  • शौचालय के लिए आवेदन कैसे करें
  • kisan samman nidhi yojna kist check kaise kare

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Par Profile Photo Kaise Dekhe 2023
  • Facebook ID Ka Password Kaise Change Kare 2023
  • Bank Ka IFSC Code Kaise Pata Kare 2023
  • Paytm Visa Debit Card Apply Kaise Kare 2023
  • Facebook Se Number Kaise Nikale 2023
  • Amazon Me Mobile Number Kaise Change Kare 2023
  • Picsart Photo Editing Kaise Kare 2023
  • Airtel Thanks App Kya Hai Download Kaise Kare
  • Airtel Xstream App Kya Hai Download KAise Kare
  • GTA Vice City Kaise Download Karen

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version