• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / Windows 11 में Screen Record कैसे करे 2023

Windows 11 में Screen Record कैसे करे 2023

April 17, 2023 by Antesh Leave a Comment

Windows 11 में Screen Record कैसे करे 2023:- यदि आप भी जानना चाहते है Windows 11 में Screen Record कैसे करे तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है।

यदि आप अपने कंप्यूटर में विंडोज 11 इस्तेमाल करते है तो आप बड़ी आसानी से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते है। इसके लिए आपको बाहर से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विंडोज 11 में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का ऑप्शन पहले से दिया हुआ है लेकिन बहुत से लोगो को इस ऑप्शन के बारे में पता नही है यदि आप भी विंडोज 11 यूजर है और आप जानना चाहते है Windows 11 में Screen Record कैसे करे तो आप इस आर्टिकल को पर जरूर पढ़े।

आर्टिकल में नीचे मैने स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है जिसे फॉलो करके आप विंडोज 11 में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते है। तो चलिए अब जान लेते है विंडोज 11 में स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करते है।

Windows 11 में Screen Record कैसे करे

विंडोज 11 में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के कई सारे तरीके है आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको उन सभी तरीकों के बारे में एक एक करके पूरे विस्तार से बताऊंगा तो चलिए शुरू करते है।

Microsoft PowerPoint का उपयोग करके Windows 11 स्क्रीन रिकॉर्ड करें (Method 1)

सबसे पहले कंप्यूटर में Microsoft PowerPoint को ओपन करे।

इसके बाद एक नई फ़ाइल ओपन करे, और स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के लिए टेम्पलेट (स्लाइड) एड करे।

इसके बाद स्क्रीन के ऊपरी मेनू रिबन में Insert टैब पर क्लिक करें। फिर मीडिया सेक्शन में आपको Screen Recording का ऑप्शन दिखाई देगा आप इस पर क्लिक करें।

Audio और Record Pointer टॉगल पर क्लिक करें और चालू/बंद करें। फिर रिकॉर्डिंग एरिया सेलेक्ट करें। अगर आप पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो कीबोर्ड में Windows key + Shift + F बटन दबाएं।

अब रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए Record बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन रिकॉर्डिंग रोकने के लिए Stop बटन पर क्लिक करें, या फिर कीबोर्ड में Windows key + Shift + Q बटन दबाए।

Xbox गेम बार के इस्तेमाल से स्क्रीन रिकॉर्ड करें (Method 2)

आप विंडोज 11 में Xbox गेम बार का उपयोग करके आसानी से स्क्रीन रिकार्ड कर सकते है। इसके लिए आपका विंडोज एक्टिवेट होना चाहिए।

सबसे पहले आप कंप्यूटर में जिस स्क्रीन को रिकॉर्ड करना चाहते है उसे ओपन करे और कीबोर्ड में Windows key + Alt + R बटन दबाए।

Xbox Game Bar overlay दिखने के लिए कीबोर्ड में Windows key + G बटन दबाएं।

अब स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर कैप्चर विंडो में मौजूद Record बटन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करके रिकॉर्डिंग शुरू करे।

रिकॉर्डिंग कंप्लीट होने के बाद फ्लोटिंग विजेट में Stop recording बटन पर क्लिक करें।

अब आप अपनी रिकॉर्ड फाइल को फाइंड करने के लिए C Drive>>Users>>Your Username>> Videos>>Captures फोल्डर में जाकर देख सकते है।

OBS Studio डाउनलोड करके Windows 11 में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करे। (Method 3)

सबसे पहले कंप्यूटर में OBS Studio को डाउनलोड करे और इसे ओपन करे।

फिर स्क्रीन पर, Optimize just for recording, I will not be streaming ऑप्शन को सेलेक्ट करें और Next पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए रेजोल्यूशन और FPS सेलेक्ट करे और Next पर क्लिक करें। 

इसके बाद सेटिंग्स को कन्फर्म करें, और Apply Settings पर क्लिक करें।

फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए दाएं कोने में Start Recording बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग पूरा होने के बाद Stop Recording पर क्लिक करके रिकॉर्डिंग बंद करे।

आखिरी सोच –

आज इस आर्टिकल में मैने बताया है Windows 11 में Screen Record कैसे करे। अगर आप विंडोज 11 यूजर है तो आप इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप को फॉलो करके कंप्यूटर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं कि इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी, अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आई है तो आप इसे फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करे।

इसे भी पढ़ें:

  • Computer me WhatsApp kaise chalaye
  • Computer में screenshot कैसे लेते है
  • मोबाइल screen ko computer पर कैसे देखे
  • Whatsapp se पैसा कैसे भेजे

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Par Profile Photo Kaise Dekhe 2023
  • Facebook ID Ka Password Kaise Change Kare 2023
  • Bank Ka IFSC Code Kaise Pata Kare 2023
  • Paytm Visa Debit Card Apply Kaise Kare 2023
  • Facebook Se Number Kaise Nikale 2023
  • Amazon Me Mobile Number Kaise Change Kare 2023
  • Picsart Photo Editing Kaise Kare 2023
  • Airtel Thanks App Kya Hai Download Kaise Kare
  • Airtel Xstream App Kya Hai Download KAise Kare
  • GTA Vice City Kaise Download Karen

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version