• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / Technology / Computer Aur Calculator Mein Antar

Computer Aur Calculator Mein Antar

April 20, 2023 by Antesh Leave a Comment

नमस्कार दोस्तो, आज इस पोस्ट के जरिए मैं आपको कंप्यूटर और कैलकुलेटर में अंतर बताने वाला हु। कंप्यूटर और केलकुलेटर दोनों ही इंसानो के काम के लिए बनाया गया है और यह दोनों मशीनें इंसान के काम को आसान बनाती है। लेकिन इनके उपयोगिता के आधार पर इन दोनों मशीनों में बहुत अंतर देखने को मिलता है।

यदि आप अभी कंप्यूटर और केलकुलेटर में अंतर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको पॉइंट वाइज कंप्यूटर और केलकुलेटर के बीच अंतर को बताएंगे। 

कंप्यूटर और केलकुलेटर के बीच अच्छे से अंतर को समझने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि कंप्यूटर क्या है तथा केलकुलेटर क्या है –

Computer Kya Hai

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो इनपुट डाटा को प्रोसेसिंग करके आउटपुट में प्रदान करता है। कंप्यूटर एक ऐसा आधुनिक मशीन है जो जटिल से जटिल गणनाओं को चंद सेकंड में पूरा कर देता है। कंप्यूटर अकेले हजारों लोगों का काम अकेले कर देता है। इसकी मदद से डाटा और इंफॉर्मेशन को स्टोर, अरेंज, व्यवस्थित करने के साथ-साथ इसे कैलकुलेट भी किया जाता है।

Calculator Kya Hai

कंप्यूटर की तरह केलकुलेटर में एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका इस्तेमाल गणना के लिए किया जाता है। केलकुलेटर बड़े से बड़े कैलकुलेशन को सेकंड में कर देता है। 

कैलकुलेटर एक छोटा सा यांत्रिक मशीन है। यह एक ऐसी गणांक मशीन है जो बड़े से बड़े मैथ के गणनाओं को आसानी से हल करने में मदद करता है। केलकुलेटर को चलाने के लिए इसमें कीपैड होता है जिसमें कई सारे न्यूमैरिक बटन होते है।

कैलकुलेटर का आकार छोटा होता हैं इसे हम पॉकेट में भी रख सकते है। बड़े-बड़े संख्या को जोड़ने घटाने व उनका प्रतिशत निकालने के लिए कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया जाता है।

कैलकुलटर की विशेषताएँ

  • कैलकुलेटर एक इलैक्ट्रॉनिक उपकरण है।
  • कैलकुलेटर केवल अंकों की संक्रियाएँ कर सकता है, वे अक्षरीय आँकड़ों के लिए योग्य नहीं हैं।
  • केलकुलेटर के जरिए हम मैथ्स कैलकुलेशन को आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं।
  • केलकुलेटर सिर्फ अंकों के साथ काम करता है।
  • केलकुलेटर इनपुट डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट डाटा में बदलता है।

Computer Aur Calculator Mein Antar

वैसे तो कंप्यूटर और केलकुलेटर दोनों एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका निर्माण इंसानों के काम को आसान बनाने के लिए किया गया है। यह दोनों मशीनें इनपुट डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट्स डाटा में प्रदान करती हैं। लेकिन इन दोनों मशीनों के बीच बहुत ज्यादा अंतर है –

1. कंप्यूटर एक बड़ा डिवाइस होता है जबकि कैलकुलेटर एक छोटा सा डिवाइस होता हैं।

2. कंप्यूटर को चलाने के लिए अधिक बिजली की आवश्यकता पड़ती हैं जबकि केलकुलेटर एक छोटी सी बैटरी पर काम करता है।

3. कंप्यूटर का आकार केलकुलेटर की तुलना में बहुत बड़ा होता है।

4. कैलकुलेटर को हम अपने पॉकेट में रख कर कहीं भी ले जा सकते हैं जबकि कंप्यूटर के साथ ऐसा संभव नहीं है।

5. कंप्यूटर में नंबर के अलावा कई तरह के कैलकुलेशन को किया जा सकता हैं जबकि केलकुलेटर में सिर्फ नंबर को ही कैलकुलेट किया जा सकता है।

6. कंप्यूटर को चलाने के लिए कीबोर्ड और माउस की जरूरत पड़ती है जबकि केलकुलेटर में कुछ नंबर बटन होते है जिनसे केलकुलेटर इस्तेमाल किया जाता है।

7. कंप्यूटर अलग-अलग प्रोग्राम के मदद से कार्य करता है वही कैलकुलेटर में किसी तरह का प्रोग्राम काम नहीं करता है।

8. कंप्यूटर की मेमोरी कैलकुलेटर की तुलना में बहुत बड़ी होती है।

9. कंप्यूटर में हम अपने जरूरी डेटा को स्टोर करके रख सकते हैं लेकिन केलकुलेटर में हम डाटा को स्टोर नहीं कर सकते हैं।

10. कंप्यूटर में दो तरह की मेमोरी पाई जाती है पहला स्थाई और दूसरा अस्थाई लेकिन कैलकुलेटर में सिर्फ अस्थाई मेमोरी ही पाई जाती हैं।

11. कंप्यूटर का इस्तेमाल कई सारे क्षेत्र जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, साइंस, औद्योगिक आदि में किया जाता है। जबकि केलकुलेटर का इस्तेमाल सिर्फ मैथ कैलकुलेशन को सॉल्व करने के लिए किया जाता है।

12. कंप्यूटर के मदद से अलग-अलग तरह के ग्राफिक्स बनाए जा सकते हैं लेकिन कैलकुलेटर के मामले में यह संभव नहीं है।

13. कंप्यूटर में हम पेन ड्राइव, प्रिंटर, स्पीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन केलकुलेटर के साथ इन्हे हम कनेक्ट नहीं कर सकते हैं।

14. कंप्यूटर में प्रोसेस किए जाने वाला डाटा को सॉफ्ट कॉपी से हार्ड कॉपी में बदला जा सकता है। लेकिन कैलकुलेटर के साथ ऐसा नहीं हो सकता है।

15. कंप्यूटर स्क्रीन केलकुलेटर की तुलना में कई गुना ज्यादा बड़ी होती है।

16. कंप्यूटर के जरिए हम वीडियो editing,photo editing, graphic design जैसे कार्य को किया जा सकता है। लेकिन केलकुलेटर से यह असंभव है।

17. कंप्यूटर स्क्रीन को हम अलग कर सकते हैं जबकि केलकुलेटर स्क्रीन को हम कैलकुलेटर से अलग नहीं कर सकते हैं।

आखिरी शब्द:

दोस्तों आज इस पोस्ट में हमने आपको कंप्यूटर और कैलकुलेटर में अंतर के बारे में बताया है। हम उम्मीद करते हैं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कंप्यूटर और केलकुलेटर मैं अंतर के बारे में अच्छे से जानकारी हो चुकी होगी। लेकिन फिर भी यदि आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप कमेंट कर सकते हैं। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।


Also Read:

  • रोम क्या है रोम कितने प्रकार के होते हैं?
  • Network क्या है और कितने प्रकार के होते हैं?
  • Processor क्या है और कैसे काम करता है?
  • कोएक्सिअल केबल क्या है?
  • DBMS क्या है और इसका क्या कार्य है?
  • सुपर कंप्यूटर क्या है और इसके उपयोग?
  • Analog Computer Kya Hai
  • Digital Computer Kya Hai
  • Mainframe Computer Kya Hai
  • Hybrid Computer Kya Hai
  • Micro Computer Kya Hai
  • Mini Computer Kya Hai
  • LCD Kya Hai ?

Filed Under: Technology

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • YouTube Shorts से पैसे कैसे कमाएं
  • Aadhaar Card Me Name Change Kaise Kare 2023
  • किसी भी App पर पासवर्ड कैसे लगाये नया तरीका 2023
  • WordPress Me Social Media Share Buttons Kaise Add Kare 2023
  • Whatsapp Me Auto Reply Kaise Kare 2023
  • राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें 2023
  • Instagram Par Like Kaise Badhaye 2023
  • WhatsApp से PNR और Train लाइव स्टैटस कैसे चेक करें 2023
  • Instagram Par Khud Ko Unblock Kaise Kare 2023
  • व्हाट्सएप की कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें 2023

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version