Mini Computer Kya Hai:- नमस्कार दोस्तो आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताने जा रहे है Mini Computer Kya Hai ? बहुत से लोग Mini Computer के बारे में जानना चाहते है यदि आप भी मिनी कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अच्छे से समझ जाएंगे Mini Computer Kya Hai.
Mini Computer साधारण कंप्यूटर का एक छोटा आकार होता है यह एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसका आकार ना ज्यादा छोटा होता है और ना ही ज्यादा बड़ा होता है। अगर हम इन कंप्यूटर के डायमेंशन की बात करें तो इनका अक्कड़ एक माइक्रो कंप्यूटर के बराबर होता है। लेकिन इसकी कार्य करने की क्षमता एक माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में बहुत अधिक होती है।
आसान शब्दों में कहें तो मिनीकंप्यूटर का आकार mainframe computer से कम और micro computer से ज्यादा होता है। यह एक मिड-रेंज कंप्यूटर होता है जिसका इस्तेमाल कई सारे क्षेत्र में किया जाता है। Mini Computer को सर्वप्रथम 1960 के दशक में दुनिया में पेश किया गया था। ये कंप्यूटर सिर्फ दिखने मात्र के ही छोटे है लेकिन इनके कार्य करने की क्षमता एक बड़े कंप्यूटर के बराबर होती है।
Mini Computer Kya Hai
एक मिनी कंप्यूटर एक प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसमें बड़े कंप्यूटर की अधिकांश विशेषताएं होती है। इसमें दो या दो से अधिक प्रोसेसर होते हैं क्योंकि यह एक मल्टीप्रोसेसिंग कंप्यूटर होता हैं जिसमे ये टाइम-शेयरिंग, बैच प्रोसेसिंग और ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सकते हैं। लेकिन मिनी कंप्यूटर की प्रोसेसिंग पावर एक सुपर कंप्यूटर से कम होती है।
एक मिनी कंप्यूटर माइक्रो और मेनफ़्रेम कंप्यूटर के बीच का कंप्यूटर है, इसलिए इसे Mid Range कंप्यूटर भी कहा जाता है। मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से अधिक शक्तिशाली होते हैं, लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटर की तुलना में थोड़े कम शक्तिशाली होते हैं।
पर्सनल कंप्यूटर और वर्कस्टेशन की तुलना में मिनी कंप्यूटर अधिक शक्तिशाली होते हैं। उनका उपयोग संगठन में बिलिंग, लेखा और सूची प्रबंधन जैसे कार्यों के लिए किया जाता है। मिनीकंप्यूटरों को कम्प्यूटेशनल कार्यों जैसे गणना, रिकॉर्डिंग, मानव संपर्क आदि के लिए डिज़ाइन किया गया था।
आजकल इसका मुख्य रूप से एक सर्वर के रूप में उपयोग किया जाता है जो तकनीकी और वैज्ञानिक अनुप्रयोगों को चलाने के लिए आवश्यक है। आईबीएम के एएस/400ई, टैबलेट पीसी, डेस्कटॉप, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हनीवेल200, टीआई-990 आदि सभी मिनीकंप्यूटर के उदाहरण हैं।
मिनी कम्प्यूटर की विशेषताएँ | Characteristics of Mini Computer in Hindi
मिनी कम्प्यूटर की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
1. मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से बड़े और मेनफ्रेम और सुपर कंप्यूटर से छोटे होते हैं।
2. एक मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में अधिक शक्तिशाली होता है।
3. मिनी कंप्यूटर का performance मेनफ़्रेम और सुपर कंप्यूटर की तुलना में कम होता है।
4. मिनी कंप्यूटर मल्टी-टास्किंग को सपोर्ट करता है।
5. मिनी कंप्यूटर multi processing वाला कंप्यूटर होता है, इसमें दो से अधिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आप एक ही समय में एक से अधिक कार्य एक साथ कर सकते है।
6. इन कंप्यूटर का उपयोग छोटे organization और individual के द्वारा किया जाता है।
7. मिनी कम्प्यूटर multi users को support करते हैं, जिससे इसमें कई उपयोगकर्ता एक समय में ही कार्य कर सकते हैं।
8. एक साधारण मिनी कंप्यूटर में 80386 सुपर चिप का प्रयोग करके इसे सुपर मिनी कम्प्यूटर में बदला जा सकता है।
9. मिनी कम्प्यूटर की गति 10 से 30 MIPS (मिलियन इन्स्ट्रक्शन प्रति सेकेण्ड) होती है।
10. मिनी कंप्यूटर को कम्प्यूटेशनल कार्यों जैसे गणना, रिकॉर्डिंग, मानव संपर्क आदि के लिए किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर का इतिहास (History of Mini Computer in Hindi)
दुनिया का पहला मिनी कंप्यूटर आईबीएम द्वारा बनाया गया था। 1960 के आसपास, IBM ने PAP 1 (प्रोग्रामेबल डेटा प्रोसेसर 1) नामक एक छोटा कंप्यूटर तैयार किया। यहीं से मिनी कंप्यूटर चलन में आया। PAP 1 एक बहुत ही लोकप्रिय मिनी कंप्यूटर है।
मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से आकार में बड़े बनाए गए थे जबकि और यह माइक्रो कंप्यूटर से बहुत अधिक महंगे होते थे उस समय पीएपी 1 की कीमत 16,000 डॉलर थी। एक मिनी कंप्यूटर में लगभग् सभी इनपुट-आउटपुट डिवाइसेज जोड़कर कार्य किया जा सकता है।
आप चाहे तो मिनी कंप्यूटर के अपने हिसाब से अपग्रेड भी कर सकते है। सुपर चिप इंटेल 80386 के साथ मिनी कंप्यूटर को सुपर मिनी कंप्यूटर में बदला जा सकता है, इसकी गति और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। इन्टेल 80386 चिप को i386 या 386 के नाम से भी जाना जाता है।
मिनी कंप्यूटर के प्रकार (Types of Mini Computer in Hindi)
आज हम अपने दैनिक जीवन में अनेक प्रकार के मिनी कम्प्यूटरों को उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं। हमने इस लेख में बाद में कुछ मिनी कंप्यूटरों पर चर्चा की है –
Smartphone (स्मार्टफ़ोन)
स्मार्टफोन शक्तिशाली मिनी कंप्यूटर का उदाहरण हैं जिनका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। स्मार्टफोन कॉन्सेप्ट को Apple ने 2007 में पेश किया था। अधिकांश स्मार्टफोन Google के Android ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हैं। लेकिन स्मार्टफोन में एप्पल जैसे अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाता है।
Tablet PC
Tablet PC भी एक प्रकार का मिनी कंप्यूटर है जिसका आकार आमतौर पर स्मार्टफोन से अधिक होता है। एक साधारण टैबलेट 7 से 9 इंच का होता है। Apple iPad और Samsung tab टैबलेट पीसी के उदाहरण हैं।
टैबलेट पीसी का उपयोग मनोरंजन, कलात्मक और कंप्यूटिंग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। आज, टैबलेट बहुमुखी और किफायती हो गए हैं और व्यावसायिक क्षेत्र में उपयोग किए जाते हैं।
iPad
यह भी एक प्रकार का मिनी कंप्यूटर है। iPad एक Apple उत्पाद है जो Apple के iOS और iPadOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। नया आईपैड प्रो एक शक्तिशाली मिनी कंप्यूटर है जो आपकी बुनियादी कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करता है। इसका उपयोग गेमिंग, मनोरंजन, सर्फिंग, अनुसंधान और अन्य कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है।
Desktop
डेस्कटॉप एक पोर्टेबल कम्प्यूटर होता है जिसका आकार छोटा होता है और प्रोसेसिंग की गति उच्च होती है। इनका उपयोग शिक्षा, कंप्यूटिंग, खेल, चिकित्सा, अनुसंधान आदि जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।
Notebook
नोटबुक भी एक प्रकार का मिनी कंप्यूटर है जो लैपटॉप से थोड़ा छोटा होता है। नेटबुक में छोटी स्क्रीन और छोटे कीबोर्ड आकार होते हैं। इसका आकार टैबलेट से थोड़ा बड़ा होता है तथा टाइपिंग के लिए इसमें एक कीबोर्ड होता है।
नेटबुक निजी पीसी के सभी कार्य कर सकती हैं, लेकिन उनके छोटे आकार के कारण कुछ सीमाएं भी हैं जैसे कम रैम और कम हार्ड ड्राइव
Drawing Tables
ड्राइंग बोर्ड का उपयोग ग्राफिक डिजाइनर स्केच और ड्रॉ करने के लिए करते हैं। ये फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर जैसे विभिन्न सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के अनुकूल हैं। ड्राइंग टेबल, ड्राइंग और स्केच के लिए high graphic support करते है।
मिनी कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Mini Computer in Hindi)
मिनी कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग कार्य को करने के लिए किया जाता है –
- मिनि कंप्यूटर का उपयोग अकाउंटिंग के कार्यों में किया जाता है।
- मिनी कंप्यूटर का उपयोग फाइल, डेटाबेस, इन्वेंट्री आदि को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
- मेनफ्रेम कंप्यूटर को ऑफलोड करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मिनी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
- विडियो एडिटिंग, गेमिंग, तथा अन्य कंप्यूटिंग कार्यों में भी मिनी कंप्यूटर इस्तेमाल किया जाता है।
- वैज्ञानिक गणनाओं में भी मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर के फायदे (Advantage of Mini Computer in Hindi)
मिनी कंप्यूटर के कुछ फायदे निम्नलिखित हैं –
- मिनी कंप्यूटर का उपयोग करना आसान है और थोड़े से अभ्यास से कोई भी इनका उपयोग कर सकता है।
- मिनी कंप्यूटर अपने छोटे आकार के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं।
- मिनी कंप्यूटर मिनी कंप्यूटर की तुलना में तेज़ और अधिक शक्तिशाली होते हैं।
- मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में इनकी लागत बहुत कम होती है।मिनी कंप्यूटर कम ऊर्जा का उपयोग करते हैं।
मिनी कंप्यूटर के नुकसान (Disadvantage of Mini Computer in Hindi)
मिनी कंप्यूटर के कुछ नुकसान निम्नलिखित हैं –
- मिनी कंप्यूटर में CD और DVD ड्राइव नहीं होते हैं।
- कुछ मिनी कंप्यूटर में USB पोर्ट भी नहीं होता है।
- मिनी कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक नहीं होती है।
- मिनी कंप्यूटर में अधिक डेटा स्टोर करने के लिए External Storage Device का इस्तेमाल करना पड़ता है।
- मिनी कंप्यूटर में कीबोर्ड छोटा होता है, इसलिए टाइपिंग करने में समस्या होती है।
- मिनी कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटर से अधिक पावरफुल नहीं होता है।
- मैंने कंप्यूटर के प्रोसेसिंग स्पीड थोड़ी कम होती है।
- मिनी कंप्यूटर को एक्स्ट्रा अपग्रेड नहीं किया जा सकता है।
- मिनी कंप्यूटर का आकार छोटा होता है और इसमें स्पेस की कमी होती है जिसकी वजह से आप इसमें अलग से ग्राफिक्स कार्ड नहीं डाल सकते हैं।
मिनी कंप्यूटर के उदाहरण (Examples of Mini computer)
मिनी कंप्यूटर के उदाहरण हैं –
- Apple iPhone
- Apple iPad
- iPod
- Samsung tab
- Samsung Galaxy series
- Inspiron 1012 (Dell),
- Netbook
- HP mini 110
FAQ: Mini Computer Kya Hai
मिनी कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है?
मिनी कंप्यूटर को Mid Range Computer या माध्यम आकार के कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है।
मिनी कंप्यूटर पर कितने व्यक्ति एक साथ कार्य कर सकते हैं?
मिनी कंप्यूटर में एक साथ अधिकतम 200 लोग कार्य कर सकते हैं।
दुनिया के पहले मिनी कंप्यूटर का नाम क्या है?
दुनिया का पहला मिनी कंप्यूटर PAP 1 (Programmable Data Processor 1) था, जिसे कि IBM ने 1960 के दशक में बनाया था।
मिनी कंप्यूटर का निर्माण कब हुआ?
अगस्त 1965में
पहला मिनी कंप्यूटर कौन है?
DEC ने अपना पहला मिनी कंप्यूटर: PDP-1 जारी किया। DEC ने नवंबर 1960 में PDP-1 पेश किया।
आखिरी शब्द:
दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया Mini Computer Kya Hai? इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको मिनी कंप्यूटर के बारे में अच्छे से जानकारी मिल चुकी होगी। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यदि अभी भी आपके मन में मिनी कंप्यूटर को लेकर कोई सवाल है तो आप कमेंट कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी हैं और आप अच्छे से समझ गए होंगे Mini Computer Kya Hai.
Also Read:
- Computer Kya Hai
- Super Computer Kya Hai
- Computer Virus Kya Hai in Hindi
- Computer Aur Calculator Mein Antar
- Digital Camera Kya Hai
- SMPS Kya Hota Hai
- Gigabyte Kya Hai
- Analog Computer Kya Hai
- Digital Computer Kya Hai
- Mainframe Computer Kya Hai
- Hybrid Computer Kya Hai
- Micro Computer Kya Hai
- Mini Computer Kya Hai
- LCD Kya Hai ?
Leave a Reply