• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / Technology / लैपटॉप और कंप्युटर मे क्या अंतर है इसमें कौन बेहतर है

लैपटॉप और कंप्युटर मे क्या अंतर है इसमें कौन बेहतर है

April 20, 2023 by Antesh Leave a Comment

लैपटॉप और कंप्युटर मे क्या अंतर है इसमें कौन बेहतर है:- आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको लैपटॉप और कंप्युटर मे क्या अंतर है इसके बारे में बताने जा रहा हु। यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदने से पहले जानना चाहते है लैपटॉप और कंप्युटर मे कौन बेहतर है तो आज इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छे से समझ जायेंगे दोनो में से आपके लिए अच्छा कौन रहेगा।

हालांकि लैपटॉप और कंप्युटर दोनो अपनी अपनी जगह पर बेहतर है। आपको इनको आपके जरूरत (Requirements) के हिसाब से खरीद सकते है।

आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर होता है, दोनों में से कौन बेहतर है हमे लैपटॉप खरीदना चाहिए या कंप्यूटर? सभी चीजों के बारे में एक एक करके बताने जा रहा हु।

जैसा कि आपको पता ही है की इस बदलती दुनिया में काम करने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। यहां तक कि ऑफिस, बैंक, मॉल, स्कूल, कॉलेज, और बड़े बड़े दुकानों पर बिल बनाने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहा काम करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल ना किया जाता हो। ऐसे में बहुत से लोग जब इसे खरीदने की सोचते है तो कन्फ्यूज हो जाते है और सोचने लगते है की कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन बेहतर है?

इसलिए कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन बेहतर है इसे समझने के लिए इनकी खासियत के बारे में जानना होगा, तो चलिए शुरू करते है…

लैपटॉप और कंप्युटर मे क्या अंतर है?

1. आकार (Size)

कंप्यूटर को कई लोग Desktop के नाम से भी जानते है इसका आकार लैपटॉप की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है क्योंकि इसमें सभी कंपोनेंट्स जैसे CPU, Monitor, कीबोर्ड, Mouse सभी अलग अलग लगे होते है।

इसका आकार बड़ा होने के कारण आप इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक नही ले जा सकते है। इसे चलाने के लिए बिजली की अवश्यकता पड़ती है।

लैपटॉप का आकार कंप्यूटर की तुलना में छोटा होता है इसमें कंप्यूटर की तरह अलग अलग कंपोनेंट्स जैसे Mouse, CPU, कीबोर्ड और मॉनिटर नही होते है। लैपटॉप में सभी चीजे पहले से इनबिल्ट रहती है। यह दिखने में एक नोटबुक की तरह लगता है जिसे आप कही भी ट्रैवल करते समय आसानी से अपने बैग में ले जा सकते है। इसमें एक रिचार्जेबल बैटरी होती है जिसे आप रिचार्ज करके कभी भी और कही भी लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते है।

2. कीमत (Price)

कंप्यूटर और लैपटॉप की कीमत की बात करे तो दोनों की अलग कीमत होती है। आपको 20,000 से 30,000 रुपए के बीच में एक अच्छा फास्ट स्पीड वाला कंप्यूटर मिल जाता है।

जबकि लैपटॉप की कीमत की बात करे तो यह कंप्यूटर के अपेक्षा मंहगा आता है। अगर आप एक पॉवरफुल लैपटॉप (अच्छे ग्राफिक्स, High Speed और ज्यादा Storage वाला लेते है तो आपको लगभग 40,000 से 50,000 रुपए पड़ जाता है।

3. Processor

कंप्यूटर प्रोसेसर लैपटॉप की तुलना में बड़े और पावरफुल होते है क्योंकि कंप्यूटर प्रोसेसर में बड़े आकार का कूलिंग सिस्टम लगा होता है। और यह लैपटॉप की तुलना में अधिक समय तक बेहतर काम करता है।

जबकि लैपटॉप प्रोसेसर की बात करे तो यह कंप्यूटर प्रोसेसर की तुलना में आकर में छोटे होते है और इनका कूलिंग सिस्टम भी छोटा होता है जिससे ये कंप्यूटर की तुलना में कम परफॉर्मेंस प्रदान करते है। हालाँकि Gaming लैपटॉप की परफॉर्मेंस नॉर्मल लैपटॉप से अच्छी होती है लेकिन इनकी प्राइस भी लाखो में होती है।

4. Screen Size 

कंप्यूटर में आप अपने जरूरत के हिसाब से स्क्रीन साइज यूज कर सकते है। आप जितनी बड़ी साइज का मॉनिटर इस्तेमाल करेंगे आपको उतनी बड़ी स्क्रीन प्राप्त होती है। कंप्यूटर में आप मॉनिटर यानि की स्क्रीन साइज को बदल सकते है, आप बड़ी स्क्रीन वाले मॉनिटर, TVs तथा प्रोजेक्टर को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कर सकते है। 

लेकिन लैपटॉप में आप स्क्रीन साइज नही चेंज कर सकते है, क्योंकि इसमे कंप्यूटर की तरह अलग से मॉनिटर नही लगाना होता है। लैपटॉप में मोबाइल की तरह पहले से स्क्रीन दिया हुआ रहता है।

5. Repairing Cost

कंप्यूटर की रिपेयरिंग लैपटॉप की तुलना में सस्ती होती है। अगर कंप्यूटर में कुछ खराबी आ जाती है तो इसे Repair करना आसान होता है क्योंकि इसमें सभी Hardware (CPU, Keyboard और Mouse) अलग अलग होते है।

मान लीजिए आपके कंप्यूटर में कीबोर्ड खराब हो गया तो आप मार्केट से 200 से 250 रुपए में बेहतर क्वालिटी का नया कीबोर्ड खरीदकर इस्तेमाल कर सकते है।

जबकि लैपटॉप की रिपेयरिंग खर्च कंप्यूटर की तुलना में 5 गुना अधिक होती है। यदि आपका लैपटॉप में कीबोर्ड खराब हो जाता है तो इसे चेंज करने के लिए आपको 1500 से 2000 रुपए लग जाते है।

क्योंकि लैपटॉप कीबोर्ड की प्राइस 1500 से 1600 पड़ती है। और इसे आप अपने से नही बदल सकते है इसे बदलने के लिए आपको लैपटॉप मैकेनिक के पास जाना पड़ता है जो आपसे कीबोर्ड बदलने के अलग से ₹500 या इससे भी अधिक सर्विस चार्ज लेता है।

6. Upgradation

जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि कंप्यूटर में सभी पार्ट्स अलग अलग होते है। इसलिए आप बड़ी आसानी से अपने कंप्यूटर को अपने जरूरत के हिसाब से अपग्रेड कर सकते है। आप कंप्यूटर में CPU, RAM, Hard disk, Graphics Card, Screen Size और स्पीड को अपग्रेड कर सकते है। और चाहे तो आप अपने नॉर्मल कंप्यूटर को गेमिंग और सुपर कंप्यूटर में बदल सकते है। कंप्यूटर को अपग्रेड करने की कोई लिमिट नही है।

जबकि लैपटॉप को आप कुछ लिमिट तक ही अपग्रेड कर सकते है। इसमें आप सिर्फ RAM और स्टोरेज को ही अपग्रेड कर सकते है। इसमें आप CPU को अपग्रेड नही कर सकते है। क्योंकि यह मदर बोर्ड के साथ इनबिल्ट रहता है। आप नॉर्मल लैपटॉप को सुपर लैपटॉप में कन्वर्ट नही कर सकते है।

7. Power Require

कंप्यूटर को चलाने के लिए लैपटॉप की तुलना में ज्यादा बिजली की आवश्यकता होती है क्योंकि इसमें हाई पॉवर वाले कंपोनेंट्स लगे होते है। और एक कंप्यूटर सिस्टम 500W से लेकर 700W तक की होती है।

वही दूसरी तरफ लैपटॉप को चलाने के लिए जायदा बिजली की अवश्यकता नही पड़ती है। यह महज 40W से 80W का होता है।

कंप्यूटर को चलाने के लिए बिलजी की अवयेश्यक पड़ती है। और जब बिजली नहीं होगी तब आप इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते है। जबकि लैपटॉप को आप मोबाइल की तरह चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि इसमें इनबिल्ट बैटरी रहती है।

8. Gaming

गेमिंग के लिए कंप्यूटर को बेस्ट माना जाता है। क्योंकि गेमिंग के लिए हाई परफोर्मेंस की जरूरत पड़ती है। कंप्यूटर का आकार बड़ा होता है इसलिए आप इसमें ग्राफिक कार्ड जैसे आप अपने कंप्यूटर में एक ही समय में दो या दो से अधिक वीडियो कार्ड्स शामिल कर सकते है। जिससे यह Gaming के मामले में हमेशा बेहतर प्रदर्शन देता है। 

जबकि लैपटॉप में आप ऐसा कुछ नही कर सकते है। लैपटॉप का आकार कंप्यूटर से छोटा होता है इसलिए इसमें आप ज्यादा वीडियो कार्ड्स शामिल नही कर सकते है और इसमे पॉवर भी लिमिटेड होती है। इसलिए इन कार्ड्स को चलाना लैपटॉप के वश में नहीं है।

9. वीडियो एडिटिंग

लैपटॉप की तुलना में कंप्यूटर वीडियो एडिटिंग के लिए जायदा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि वीडियो एडिटिंग करने के लिए हाई पावर की जरूरत पड़ती है सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए। इसके अलावा वीडियो एडिटिंग में CPU पर ज्यादा लोड पड़ता है जिससे यह ज्यादा गर्म होता है लेकिन इसकी कूलिंग सिस्टम इसे खराब होने से बचाए रखती है।

वही दूसरी तरफ आप लैपटॉप में प्रोफेशनल लेवल की वीडियो एडिटिंग नही कर सकते है। क्योंकि यह हाई लेवल की वीडियो एडिटिंग के लिए सक्षम नही होता है। इसमें लैपटॉप बहुत ज्यादा गर्म होगा और खराब होने की भी चांस रहती है।

10. Connectivity

लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए आपको इनबिल्ट wifi और Bluetooth मिल जाता है। जिससे आप बिना wire के इंटरनेट और किसी भी डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकते है। 

जबकि कंप्यूटर में आपको यह सुविधा नहीं मिलती है। कंप्यूटर में wifi और bluetooth पहले से इनबिल्ट नही रहते है। कंप्यूटर में wifi और bluetooth का इस्तेमाल करने के लिए आपको 800 से 1000 रुपए खर्च करके छोटा सा wifi मॉडम खरीदना पड़ता है जिसे आप कंप्यूटर USB में डालकर अपने कंप्यूटर में wifi फीचर एड कर सकते है।

निष्कर्ष – कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो ही बढ़िया है, यह आपके जरूरत के ऊपर डिपेंड करता है। यदि आप ऑफिशियल लोग है तो आपको लैपटॉप को खरीदना चाहिए क्योंकि आप ऑफिस के कामों के लिए अपने साथ लैपटॉप को कैरी करके कही भी ले जा सकते है। क्योंकि यह बहुत हल्की होती है। लैपटॉप को खासकर ऑफिशियल लोगो के लिए ही बनाया गया है।

लेकिन यदि आप एक जगह रहकर वीडियो एडिटिंग, या गेमिंग जैसे काम करते है तो आपको कंप्यूटर खरीदना चाहिए क्योंकि ऐसे कामों के लिए कंप्यूटर सबसे बेहतर होता है।

आज इस आर्टिकल में मैने आपको बताया लैपटॉप और कंप्युटर मे क्या अंतर है इसमें कौन बेहतर है। उम्मीद करता हु इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस पोस्ट को सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप पर अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे ताकि और भी लोगो को इसके बार में इस जानकारी के बारे में पता चले।

इसे भी पढ़ें:

  • Computer Ki Speed Kaise Badhaye
  • Computer Me Driver Update Kaise Kare
  • Windows 10 Me Auto Update Off Kaise Kare

Filed Under: Technology

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Reels पर Views कैसे बढ़ाये 2023
  • Instagram Reel Video Boost Kaise Kare 2023
  • WhatsApp में Language कैसे चेंज करें 2023
  • Google Earth Kya hai aur kaise Use Kare 2023
  • Jio Phone में नंबर ब्लॉक कैसे करें 2023
  • Webpage को PDF में कन्वर्ट कैसे करे 2023
  • Facebook पर Email ID कैसे Change करे 2023
  • Apne Naam Ka Wallpaper Kaise Banaye 2023
  • Chrome Browser Ki Notification Kaise Band Kare 2023
  • Digilocker में फाइल अपलोड कैसे करे 2023

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version