OYO Room Kaise Book Kare:- नमस्कार दोस्तो, आज इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको बताने जा रहा हु OYO Room Kaise Book Kare. कई बार हमें किसी जरूरी काम या अपने Business के चलते कही बहार जाना पड़ता है जहाँ एक दिन से अधिक कई दिन लगते हैं तो हमे रुकने के लिए होटल में Room लेना पड़ता है। ऐसे में आप होटल बुक करने के लिए OYO रूम बुक कर सकते है।
ऑनलाइन रूम बुक करने के लिए ये बहुत अच्छा ऐप है क्योंकि होटल बुक करने के लिए आपको होटल में जाने की जरूरत नही पड़ती है आप अपने smartphone में मात्र OYO एप को डाउनलोड करके Hotel book कर सकते हैं।
अगर आप अपने दोस्तों के साथ कही बाहर यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है और आपने अभी तक OYO पर Room Book नहीं किया है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है। आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको OYO पर Room बुक करने के 3 आसान तरीकों के बारे में बताने वाला हु। इस लेख को पढ़ने के बाद आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन से OYO Room बुक कर सकते है।
OYO की सबसे बड़ी खासियत यह है की आप ऑनलाइन होटल की पूरी डिटेल और इंक्वायरी चेक करके अपने जरूरत के हिसाब से होटल बुक कर सकते है। यह एक एक भारतीय सर्विस है जो आपको सभी सुविधाओं, बजट और सेवाओं के साथ एक आरामदायक रहने का अनुभव प्रदान करता है।
Follower और Following का मतलब क्या होता है ?
Instagram Reels Video Viral Kaise Kare – Reels Viral Trick 2022
Jio Phone Me Photo SE Video Kaise Banaye
SBI Bank Account Me Mobile Number Register Kaise Kare
OYO Room Kaise Book Kare ?
दोस्तो, ओयो रूम बुक करने का तरीका बहुत ही आसान है। Oyo पर रूम बुक करने के लिए आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट या फोर मोबाइल ऐप को इस्तेमाल करके आसानी से 2 मिनट में ओयो पर रूम बुक कर सकते है। नीचे आर्टिकल में मैंने ओयो पर रूम बुक करने के लिए 3 आसान तरीका बताया है। आप बताए गए स्टेप को फॉलो करके ओयो पर रूम बुक कर सकते है।
1. वेबसाइट के माध्यम से OYO Room बुक करें
OYO पर रूम बुक करने के लिए आप ब्राउजर में इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करके होटल रूम बुक कर सकते है। OYO Room बुक करने का यह सबसे पहला और आसान तरीका है।
इस तरीके से ओयो पर रूम बुक करने के लिए आपको अपने मोबाइल में OYO ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नही पड़ती है। वेबसाइट से OYO Room बुक करने का यही सबसे बड़ा फायदा होता है। यह पूरा प्रोसेस आप अपने इंटरनेट ब्राउज़र से कर सकते है .
तो चलिए जानते है की Website Se Oyo Room Kaise Book Kare ?
1 . सबसे पहले आप अपने मोबाइल ब्राउजर में OYO Rooms की वेबसाइट www.oyorooms.com को ओपन करे।

2 . वेबसाइट ओपन करने के बाद आप सर्च बॉक्स में अपनी आवश्यकता के अनुसार होटल्स को सर्च करें।
3 . इसके बाद अपने ठहरने और मेहमानों की संख्या के लिए Dates सिलेक्ट करे की आप किस दिन बुकिंग चाहिए और इसके बाद सर्च पर टैप करें।
4 . अब आप अपना स्थान, बजट और सुविधाओं के अनुसार होटल का चयन करें।
5 . होटल चुनने के बाद पेमेंट ऑप्शन में आपको नाम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर दर्ज करना है।
6 . बुकिंग पेमेंट option में आप 2 तरीकों से भुगतान कर सकते है सबसे पहले तो आप रूम बुक करते समय ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है या होटल पर पहुंचने के बाद कैश पेमेंट कर सकते है।
2. OYO Room App के माध्यम से OYO Room बुक करें
OYO पर रूम बुक करने का यह दूसरा सबसे आसान तरीका है। आप अपने मोबाइल में OYO ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके ओयो पर रूम बुक कर सकते है। अगर आप मोबाइल से OYO Room बुक करना चाहते तो बेहतर एक्सपेरिएंस के लिए आप OYO मोबाइल एप्लीकेशन का यूज़ कर सकते है तो चलिए जानते है की OYO App Se OYO Room Kaise Book Kare ?
1. अगर आप एंड्रॉयड यूजर है तो Google Pay Store से OYO App को डाउनलोड करे। वही अगर आप iOS यूजर है तो आप App Store से OYO ऐप को डाउनलोड कर सकते है।

2. OYO Room ऐप इनस्टॉल करने के बाद अपना मोबाइल नंबर एंटर करे।
3. अब आपके नम्बर पर OTP कोड प्राप्त होगा आप ओटीपी वेरिफिकेशन करके Sign in करे।
4. Sign In करने के बाद आप होटल, लोकेशन सिलेक्ट करे जहा आप रुकना चाहते है।
5. अब आप ठहरने और मेहमानों की संख्या के लिए Date को चुने और सर्च पर टैप करें।
6. अब स्क्रीन पर आपको कई होटल की लिस्ट दिखाई देगी, आप अपने आवश्यकताओं के अनुसार एक होटल का चयन करें।
6 . Hotel चुनने के बाद Payment Option मिलेगा यहाँ पर payment option में आप 2 तरीकों से भुगतान कर सकते है। सबसे पहले तो आप रूम बुक करते समय ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है या फिर होटल पर पहुंचकर कैश पेमेंट कर सकते है।
3. OYO Rooms कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से OYO Room बुक करें
अगर OYO पर होटल बुक करने में आपको कोई परेशानी या दिक्कत हो रही है तो आप OYO Room के कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करके भी OYO पर Room बुक कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ OYO Room के प्रतिनिधि को कॉल करने और प्रतिनिधि को अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताना है जैसे कि जगह, बजट और दिनों की संख्या
इसके बाद OYO प्रतिनिधि आपको आपके जरूरत के हिसाब से आपकी बुकिंग कर देता है। बुकिंग कंफर्म करने के लिए बस OYO प्रतिनिधि आपसे आपका ईमेल आईडी मांगता है। जिससे वह आपकी बुकिंग डिटेल्स आपके साथ शेयर कर सकें। ओयो पर बुकिंग कंफर्म हो जाने के बाद आपके नंबर पर सक्सेसफुली का मैसेज मिल जाता है।
OYO रूम का किराया कितना होता है?
OYO पर आपको सस्ते और महंगे लक्जरी सभी तरह के होटल मिलते है। आप अपने बजट और सुविधानुसार OYO पर रूम बुक कर सकते है। OYO रूम अपने कस्टमर को /day के हिसाब से चार्ज करती है। इसलिए यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप कितनी देर के लिए ओयो रूम में रहना चाहते हैं और उस हिसाब से ओयो रूम का किराया देना पड़ता है।
यदि आप कुछ घंटों के लिए ओयो रूम बुक कर रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा खर्च नही करने पड़ते है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इसके लिए आपको 200 से लेकर ₹600 तक देने पड़ते है। इसके अलावा ओयो पर आप महीने के लिए भी कमरा किराए पर ले सकते हैं जिसका चार्ज 5000 से लेकर 10000 तक का होता है।
OYO पर आप जो भी रूम बुक करते है उसकी पूरी डिटेल आपको पहले बताई जाती है। इसलिए कस्टमर अपने जरूरत और बजट के हिसाब से OYO पर रूम बुक कर सकते है। इसपर आपको सस्ते महंगे सभी तरह के कमरे मिल जाते है।
OYO Room की नियम और कुछ शर्तें
यदि आप ओयो पर रूम बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके सभी नियम और शर्तों को जान लेना बेहद जरूरी है। ओयो पर रूम बुक करने के लिए आपको अपनी ओर्जिनल पहचान पत्र दिखानी होती है जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड यह वोटर आईडी कार्ड इनमें से आप किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके जानकारी के लिए बता देना चाहता हु की रूम बुक करते समय बहुत सारे होटल में पैन कार्ड अमान्य होता है इसलिए अगर आप सिर्फ पैन कार्ड के भरोसे पर ओयो रूम बुक करने जा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें।
बहुत सारे लोगों के मन में यह भी सवाल है कि ओयो पर क्या हम अपने गर्लफ्रेंड के साथ रूम बुक कर सकते हैं इसके लिए क्या Oyo अलाउड करता है? तो जी हां आप अपने गर्लफ्रेंड के साथ ओयो पर रूम बुक कर सकते हैं लेकिन इसके कुछ शर्ते बनाई गई है –
यदि आपकी आयु 18 वर्ष है तो आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रूम बुक कर सकते हैं, लेकिन आप जिस भी क्षेत्र में ओयो रूम बुक कर रहे हैं आप दोनों ही पार्टनर का एक ही क्षेत्र का होना या एक ही जिले का होना जरूरी है, क्योंकि बहुत सारे होटल में यह शर्त रखी जाती है कि यदि आपकी फीमेल पार्टनर किसी और जिले की है तो उन्हें ओयो रूम अलाउड नहीं करता हैं तो इस बात का आप जरूर ख्याल रखे है।
इसके अलावा यदि Oyo पर रूम बुक करने के बाद आपको ऐसा लगता है कि आपके कमरे में किसी तरह की कोई परेशानी है या फिर उसमें कुछ चीज टूटी हुई है तो आप इसकी जानकारी होटल मैनेजर को जरूर बताए क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो जब भी आप रूम से बाहर जाएंगे तो हो सकता है यह सारा इल्जाम आपके सर पर लाद दिया जाए।
OYO Room FAQ
OYO क्या है ?
OYO एक तरह से होटल रूम बुक करने का एप है जहा आप अपने जरूरत के हिसाब से रूम बुक कर सकते हैं। इस सर्विस को 2013 में रितेश अग्रवाल द्वारा स्थापित किया गया था।
OYO Rooms के फाउंडर का क्या नाम है ?
OYO Rooms के फाउंडर का नाम रितेश अग्रवाल है।
OYO Rooms किस देश का है ?
यह एक भारतीय सर्विस है जिसकी शुरुआत 2013 में की गई थी।
क्या OYO Room सेफ है ?
जी हाँ OYO Rooms बिलकुल सुरक्षित है। आप बेझिझक ओयो पर रूम बुक कर सकते है। यह आपकी प्राइवेसी का बहुत ज्यादा ख्याल रखता है।
आखिरी सोच ~ OYO Room Kaise Book Kare
दोस्तो आज इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया OYO Room Kaise Book Kare? इस आर्टिकल में मैंने आपको ओयो रूम बुक करने का तीन सबसे आसान तरीका बताया है आप इस लेख में बताए गए तरीके को फॉलो करके बड़ी आसानी से ओयो रूम बुक कर सकते हैं। आशा करता हूं ओयो पर रूम बुक कैसे करें इसकी जानकारी आपको पसंद आई होगी और इस लेख से आपकी जरूर मदद हुई होगी।
इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो कमेंट करके जरूर पूछें।
Leave a Reply