क्या आप भी WhatsApp Group Delete करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं है। इस आर्टिकल में मैने स्टेप बाय स्टेप WhatsApp Group Delete करने का तरीका बताया है।
यदि आपने व्हाट्सएप पर कोई ग्रुप बनाया है लेकिन आप उसे डिलीट करना चाहते है तो आप ऐसा कर सकते है। व्हाट्सएप ग्रुप डिलीट करने के लिए आपको कोई विशेष ऑप्शन नहीं मिलता है।
इसलिए बहुत से लोग व्हाट्सएप ग्रुप को डिलीट नही कर पाते है। लेकिन आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको एक ऐसा व्हाट्सएप ट्रिक बताने जा रहा हु जिसे फॉलो करके आप अपना व्हाट्सएप ग्रुप डिलीट कर सकेंगे।
यदि आप व्हाट्सएप ग्रुप के Admin है तो आप व्हाट्सएप ग्रुप डिलीट कर सकते है। क्योंकि व्हाट्सएप ग्रुप को डिलीट करने का अधिकार सिर्फ ग्रुप एडमिन के पास होता है। लेकिन यदि आप सिर्फ ग्रुप के मेम्बर है तो आप सिर्फ ग्रुप से बाहर निकल सकते है आप ग्रुप को डिलीट नही कर सकते है।
WhatsApp Group Ko Delete Kaise Kare
Step – 1:सबसे पहले आप जिस ग्रुप को डिलीट करना चाहते है उसे ओपन करे।
Step – 2:अब आपको ऊपर राइट साइड 3 डॉट लाइन पर क्लिक करना है और group info पर क्लिक करना है।
Step – 3:Group Info पर क्लिक करने के बाद आपको ग्रुप में मौजूद सभी मेम्बर की लिस्ट दिखाई देगी।
Step – 4:अब आपको सभी ग्रुप मेंबर को एक-एक करके ग्रुप में से Remove करना होगा। मेंबर रिमूव करने के लिए उनकी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके Remove ऑप्शन को चुने। इस तरह आप सभी ग्रुप मेंबर को व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव करे।
Step – 5:सभी Participants को ग्रुप से डिलीट करने के बाद आप ग्रुप में अकेले बच जायेंगे,अब आप exit group पर क्लिक करे है।
Step – 6:ग्रुप से Exit होने के बाद आप उस व्हाट्सएप ग्रुप पर tap करके रखे इसके बाद आपको Delete Group का आप्शन आएगा उस पर क्लिक करते ही Whatsapp Group Permanently Delete हो जायेगा।
इस तरह आप बड़ी आसानी से अपना व्हाट्सएप ग्रुप डिलीट कर सकते है। उम्मीद करता हु आप अच्छे से समझ गए होंगे whatsapp group delete कैसे करतें है। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई है तो आप इस पोस्ट को सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करे।
इसे भी पढ़ें:
Leave a Reply