• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
WPHindiGuide Best Hindi Blog

WpHindiGuide

Best Hindi Blog Website

  • How to
  • Make money online
  • Technology
  • Apps
  • Internet
  • Blogging
You are here: Home / How to / Whatsapp Me Two Step Verification Enable Kaise Kare 2023

Whatsapp Me Two Step Verification Enable Kaise Kare 2023

April 17, 2023 by Antesh Leave a Comment

Whatsapp Me Two Step Verification Enable Kaise Kare 2023:- क्या आप भी Whatsapp में Two Step Verification Enable करना चाहते है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। आप अपने व्हाट्सएप पर Two Step Verification को Enable करके अपने व्हाट्सएप अकाउंट की सिक्योरिटी की बढ़ा सकते है।

यदि आपको पता नही है Two Step Verification क्या होता है तो आपके जानकारी के लिए बता देता हु यह एक तरह का सिक्योरिटी सिस्टम होता है जिसके मदद से आप अपने व्हाट्सएप की सिक्योरिटी को बढ़ा सकते है।

व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन एनेबल करने के बाद आपको 6 अंक का कोड प्राप्त होता है जिसे एंटर करने के बाद ही आपका व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन होता है।

जैसा की आपको पता ही होगा की जब हम अपने नंबर पर व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करते है तो हमारे नंबर पर ओटीपी आता है और इस ओटीपी को एंटर करने के बाद बाद व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन हो जाता है। 

लेकिन वही अगर आपने व्हाट्सएप पर 2 स्टेप वेरिफिकेशन एनेबल करके रखते है तो आपको ओटीपी के अलावा 6 अंकों की पिन की जरूरत पड़ती है और जब तक आप इसे एंटर नही करते आपका व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन नही होगा।

whatsapp का आजकल गलत इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। आप की ज़रा सी लापरवाही से आपके whatsapp number का गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सिक्योर रखना चाहते है तो आपको व्हाट्सएप पर 2 स्टेप वेरिफिकेशन को जरूर एनेबल करना चाहिए।

तो चलिए अब आपको व्हाट्सएप पर Two Step Verification Enable करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताता हु।

Whatsapp Me Two Step Verification Enable Kaise Kare

Step – 1: सबसे पहले अपना whatsapp को ओपन करे और ऊपर राईट साइड 3 डॉट्स पर क्लिक करके settings ऑप्शन को सेलेक्ट करे।

Step – 2: अब आपको अगले पेज में account का ऑप्शन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करे।

Step – 3: account पर क्लिक करने के बाद आपको two step verification का ऑप्शन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करे।

Step – 4: फिर पेज में आपको नीचे Enable का बटन दिखाई देगा आप इसपर क्लिक करे।

Step – 5: अब आपको अपना 6 Digit PIN बनाना है और उसे इंटर करना है। 6 Digit PIN Add करने के बाद आपको Next पर क्लिक करना है।

Step – 6: इसके बाद आपको अपना PIN कन्फर्म करके Next पर क्लिक करना है।

Step – 7: अब अगले स्टेप में आपको एक Email Address एंटर करने को कहा जाता है। क्योकि अगर आप फ्यूचर में अपना 6 Digit PIN भूल जाते है तो आप इसी ईमेल एड्रेस के मदद से 6Digit पिन प्राप्त कर सकते है।

Step – 8:  Email Add करने के बाद आपको Next पर क्लिक करना है।

Step – 9: अब आपको ईमेल एड्रेस को कन्फर्म करके Save पर क्लिक करना है।

Step – 10: Save पर क्लिक करते ही आपके Whatsapp में TWO Step Verification Enable हो जाता है।

नोट : यदि आप व्हाट्सएप में 2 स्टेप वेरिफिकेशन को बंद करना चाहते है तो आप Same स्टेप को फॉलो करके Two Step Verification को Disable करे।

यदि आप व्हाट्सएप में वेरिफिकेशन पिन बदलना चाहते है तो आप Change Pin ऑप्शन पर क्लिक करके अपने व्हाट्सएप अकाउंट का 2 स्टेप वेरिफिकेशन पिन बदल सकते है।

Whatsapp Me Two Step Verification Enable करने के फायदे

#1: whatsapp में two step verification enable करने के बाद कोई भी आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक नही कर सकेगा। यदि कोई आपके mobile number का इस्तेमाल व्हाट्सएप account बनाने के लिए करता है तो OTP verify करने के बाद 6 अंको की Security PIN भी एंटर करना होगा और जब तक वह सिक्योरिटी पिन एंटर नही करता आपका व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन नही होगा।

#2: व्हाट्सएप पर 2 स्टेप वेरिफिकेशन को एनेबल करके आप अपने व्हाट्सएप नंबर का गलत इस्तेमाल होने से बचा सकते है।

#3: Two Step Verification Enable करने के बाद आपका Whatsapp Account बहुत ही ज्यादा Secure हो जाता है।

#4: आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने से बचा सकते है।

आखिरी सोच – व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरीफिकेशन को एनेबल करके आप अपने व्हाट्सएप पर अकाउंट की सिक्योरिटी को बढ़ा सकते हैं। उम्मीद करता हूं आप अच्छे से समझ गए होंगे की Whatsapp में Two Step Verification Enable कैसे करते है।

आशा करता हूं इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी है तो आप इस आर्टिकल लिंक को सोशल साइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और टि्वटर पर जरूर शेयर करें।

इसे भी पढ़ें:

  • WhatsApp Theme Change Kaise Kare
  • WhatsApp Group Mute Kaise Kare
  • WhatsApp Me Language Kaise Badle
  • WhatsApp Se Live Location Kaise Bheje

Filed Under: How to

About Antesh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो Make Money Online, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Post

  • Instagram Par Profile Photo Kaise Dekhe 2023
  • Facebook ID Ka Password Kaise Change Kare 2023
  • Bank Ka IFSC Code Kaise Pata Kare 2023
  • Paytm Visa Debit Card Apply Kaise Kare 2023
  • Facebook Se Number Kaise Nikale 2023
  • Amazon Me Mobile Number Kaise Change Kare 2023
  • Picsart Photo Editing Kaise Kare 2023
  • Airtel Thanks App Kya Hai Download Kaise Kare
  • Airtel Xstream App Kya Hai Download KAise Kare
  • GTA Vice City Kaise Download Karen

Footer

साइट के बारे में

wphindiguide इंडिया की बेस्ट हिंदी ब्लॉग है। इसपर Make Money Online, How To, Youtube और Tech रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश की जाती है।

Sitelinks

  • Privacy Policy
  • Contact us
  • About
  • Sitemap

© 2016–2023 · WpHindiGuide · All Rights Reserved

Go to mobile version