Digilocker में फाइल अपलोड कैसे करे 2023:- क्या आप भी अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को डीजी लाकर में अपलोड करके सुरक्षित रखना चाहते है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा Digilocker में फाइल अपलोड कैसे करे। यदि आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन सुरक्षित स्टोर करके रखना चाहते है तो आपके डीजी लाकर सबसे अच्छा ऑप्शन है।
पर्सनल और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित और सेफ रखने के लिए आप उसे डीजी लाकर में अपलोड करके पासवर्ड लगा सकते है। यदि आप भी अपने जरूरी कागजात को डीजी लाकर में अपलोड करने की सोच रहे है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।
Digilocker क्या है?
डीजी लाकर एक तरह का ऑनलाइन सिक्योरिटी सिस्टम है जिसमे आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके सुरक्षित रख सकते है। यदि आप डीजी लाकर में अपना डॉक्यूमेंट save करके रखते है तो आप कभी भी अपना डॉक्यूमेंट्स प्राप्त कर सकते है।
जैसा की आपको पता ही होगा डॉक्यूमेंट्स हमारे लिए कितने जरूरी होते है यदि यह कही खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसे दुबारा बनवाने के लिए कितने मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
लेकिन अगर आप डिजिलॉकर में फाइल अपलोड करके रखते है तो डॉक्यूमेंट्स चोरी होने के बाद आप बिना परेशानी के दुआबरा उसे प्राप्त कर सकते है।
Digilocker इस्तेमाल करने के फायदे
- डिजीलॉकर में आप अपने डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रख सकते है।
- डिजीलॉकर में अपलोड फाइल कभी खराब नही होते है।
- डीजी लाकर में मौजूद डॉक्यूमेंट्स कभी चोरी नहीं होते है।
- डिजीलॉकर में सिर्फ ऑर्जिनल डॉक्यूमेंट्स को save कर सकते है, इसमें फर्जी डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं कर सकते।
- डिजीलॉकर में अपलोड डॉक्यूमेंट्स को आप ईमेल के जरिए किसी को सेंड भी कर सकते है।
Digilocker अकाउंट कैसे बनाएं
डिजीलॉकर में फाइल अपलोड करने के लिए सबसे पहले डिजीलॉकर पर आपको अपना अकाउंट साइन अप करना होगा, इसके बाद आप डिजिलॉकर में डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते है। इसपर अकाउंट बनाना बहुत आसान काम है आप बस 2 मिनिट में अपना अकाउंट साइन अप कर सकते है।
- सबसे पहले ब्राउजर में www digilocker.gov.in लिंक को ओपन करना है।
- फिर आपको Right में Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा आप उसपर क्लिक करे।
- अब डिजीलॉकर साइन अप पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपना Mobile Number डालना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा आप उसे इंटर करके वेरिफाई करे।
- फिर आप अपन Username और Password सेट करें।
- इसके बाद सफलतापूर्वक digilocker अकाउंट साइन अप हो जायेगा।
Digilocker में डॉक्यूमेंट्स अपलोड कैसे करे
डिजीलॉकर अकाउंट साइन अप करने के बाद आप डिजिलॉकर में डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते है। DigiLocker ( डिजिटल लॉकर ) पर आप 10th ,12th, Graduation की मार्कशीट, Driving licence जैसे जरूरी डाक्यूमेंट्स स्टोर कर सकते हैं। आप डिजिलॉकर पर मिनिमम 50 MB की file PDF फॉर्मेट में अपलोड कर सकते है। आप अपने डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके डिजीलॉकर पर फाइल अपलोड कर सकते है। डिजीलॉकर में फाइल अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपना डिजीलॉकर अकाउंट लॉगिन करना है। और Uploaded Documents ऑप्शन पर क्लिक करके आप डॉक्यूमेंट्स को डिजीलॉकर में अपलोड कर सकते है।
डिजीलॉकर में फाइल अपलोड करने के लिए आप अलग अलग फोल्डर बनाकर भी उसमे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके रख सकते है। इस तरह आप कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके डिजीलॉकर में फाइल अपलोड कर सकते है।
आखिरी सोच – यदि आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन स्टोर करके रखना चाहते है तो डिजीलॉकर सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप डिजिलॉकर में अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित अपलोड करके रख सकते है।
उम्मीद करता हु अब आप अच्छे से समझ गए होंगे Digilocker में फाइल अपलोड कैसे करते है। आशा करता हु इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी।
इसे भी पढ़ें:
Leave a Reply