Mobile me Reminder Set Kaise kare:- क्या आप भी जानना चाहते है मोबाइल में Reminder कैसे Set करते है तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग आर्टिकल पढ़ रहे है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको मोबाइल में रिमाइंडर सेट करना सिखाऊंगा।
बहुत से लोग अपने शेड्यूल को याद रखने के लिए मोबाइल में रिमाइंडर लगा कर रखना चाहते है लेकिन उन्हें पता नही है मोबाइल में रिमाइंडर कैसे लगाते है। यदि आप अपने मोबाइल में रिमाइंडर लगा कर रखते है तो आपका मोबाइल ही आपको बताए कि आपको कौन सा काम कब करना है।
यदि आप अपने दोस्त, पत्नी या गर्लफ्रेंड की बर्थडे विश वाले दिन को रिमाइंडर पर सेट कर देते है और आप बर्थडे वाले दिन बर्थडे विश करना भूल जाते है तो आपका मोबाइल आपको स्क्रीन पर लिखकर याद दिलाता है की आज आपको बर्थडे विश करना है।
मोबाइल रिमाइंडर ठीक अलार्म क्लॉक की तरह काम करता है जिस तरह अलार्म क्लॉक आपको सुबह उठने में मदद करता है ठीक उसी तरह मोबाइल रिमाइंडर आपको महत्वपूर्ण कामों को याद दिलाने में मदद करता है।
रिमाइंडर का ऑप्शन सभी स्मार्टफोन में मिल जाते है। लेकिन सभी मोबाइल में रिमाइंडर सेट करने का ऑप्शन अलग अलग होता है। इसलिए मैं आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी रिमाइंडर ऐप के बारे में बताऊंगा जिसे डाउनलोड करने के बाद आप किसी भी मोबाइल में बताए गए स्टेप को फॉलो करके मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर सकते है।
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद सभी मोबाइल में रिमाइंडर सेट करने का तरीका एक ही है। तो चलिए अब आपको बताता हु मोबाइल में Reminder कैसे सेट करते है।
Google Assistant से Phone Reminder कैसे Set करे ?
आप अपने फोन में रिमाइंडर सेट करने के लिए गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते है। मोबाइल में रिमाइंडर सेट करने के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। गूगल असिस्टेंट किसी भी समर्टफोन में Voice Assistant का काम करता है। मतलब आप बोलकर अपने मोबाइल में कई सारे काम कर सकते है जैसे गाना सुनना, कैमरा चालू या बंद कर सकते है, किसी को कॉल कर सकते है।
Google Assistant के जरिए फोन में Reminder सेट करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे –
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Assistant ऐप को ओपन करे।
गूगल असिस्टेंट ओपन करने के बाद आपको set A Reminder बोलना है। अगर key बोर्ड में टाइपिंग करके आप रिमाइंडर सेट करना चाहते है तो आप कीबोर्ड वाले आइकॉन पर क्लिक करे।
इसके बाद कीबोर्ड में Set A Reminder लिखे और रिमाइंडर सेट करे।
Reminder – इसमे आप अपने जिस भी काम के लिए रिमाइंडर सेट करना चाहते है उसे लिखे।
Add a Time – इसमें आपको रिमाइंडर के लिए टाइम सेलेक्ट करना है, यहां आप Time और date दोनो सेलेक्ट करे।
Add A Place – अगर आप किसी Place को भी मेंशन करना चाहते है तो उसे लिखे वरना खाली रहने दीजिए।
रिमाइंडर सेट करने के बाद save बटन पर क्लिक करे।
इसके बाद आपके मोबाइल में सफलतापूर्वक Reminder Set हो जाएगा।
Google Calendar Se Mobile में Reminder कैसे लगाए ?
वैसे तो फ़ोन कैलंडर में रिमाइंडर वाला ऑप्शन भी मिल जाता है, लेकिन अगर आपके मोबाइल के कैलंडर में यह ऑप्शन नही है तो इसके लिए Google Calendar App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर सकते है। इसमे यूज़र्स को Reminder के साथ Events, Task आदि ऑप्शन भी मिल जाते है
सबसे पहले प्ले स्टोर से Google Calendar App को डाउनलोड करके ओपन करे।
Calendar App ओपन होने के बाद गूगल अकाउंट सिलेक्ट करे।
इसके बाद आपको कैलंडर दिखाई देने लगेगा, यहां आप + Icon पर क्लिक करके Reminder ऑप्शन को चुने।
Remind Me To – इस जगह आप जिस दिन को रिमांड करना चाहते है उसे लिखे।
Time date के जगह आप डेट एंड टाइम इंटर करे जिस दिन रिमांड प्राप्त करना चाहते है।
इसके बाद सभी जानकारी को save करे इसके बाद आपके मोबाइल में रिमाइंडर सेट हो जायेगा।
आखिरी सोच –
आज इस आर्टिकल में मैंने बताया है Mobile में Reminder कैसे Set करे। आप अपने मोबाइल में रिमाइंडर सेट करके किसी स्पेशल दिन को याद रख सकते है। उम्मीद करता हु आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अच्छे से समझ गए होंगे Mobile में Reminder कैसे Set करते है।
आशा करता हु इस आर्टिकल से आपकी जरूर मदद हुई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस आर्टिकल लिंक को अपने दोस्तो के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करे।
इसे भी पढ़ें:
- Computer me WhatsApp kaise chalaye
- Google मे अपनी Photo कैसे डाले
- Whatsapp se Live Location kaise bheje
- Jio Phone से पैसा कैसे कमाए
- राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे
- 1 नंबर से 2 व्हाट्सएप कैसे चलाएं
- Paytm visa debit card apply कैसे करे
- Jameen ki registry kaise hoti hai
- Instagram reels par view kaise badhaye
- Instagram se Facebook account Unlink कैसे करे
- Iphone me screen recording kaise kare
- Computer me screenshot kaise le
- Mobile screen ko computer par kaise dekhe
- WhatsApp par Blue Tick Kaise Hataye
Leave a Reply